[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता आइ-पैक के निर्देश पर कई बीएलओ ने अपलोड की नामों की वर्तनी में गलतियां

आइ-पैक के निर्देश पर कई बीएलओ ने अपलोड की नामों की वर्तनी में गलतियां

0
आइ-पैक के निर्देश पर कई बीएलओ ने अपलोड की नामों की वर्तनी में गलतियां

संवाददाता, कोलकाता

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को लोकभवन में राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात की और तृणमूल कांग्रेस सरकार पर एसआइआर प्रक्रिया में गड़बड़ी पैदा करने का आरोप लगाया. राज्यपाल से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि एसआइआर को लेकर डर ममता बनर्जी ने खुद पैदा किया है. इसका फायदा उठाते हुए तृणमूल कांग्रेस एसआइआर सुनवाई केंद्रों पर हिंसा और तोड़फोड़ करवा रही है. तृणमूल कांग्रेस और उसके राजनीतिक सलाहकार आइ-पैक के निर्देश पर कुछ बीएलओ ने जानबूझकर नामों की वर्तनी में गलतियां अपलोड की हैं, ताकि मतदाताओं को सुनवाई के लिए बुलाया जा सके और पार्टी उनकी शिकायतों का लाभ उठा सके. उन्होंने सोमवार को लोकभवन में राज्यपाल को इस संबंध में विवरण सौंपा. शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि राज्य में एसआइआर कवायद को लेकर लोगों की चिंता मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं उत्पन्न की गयी है. इसके साथ ही शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि तृणमूल की इस करतूत के खिलाफ भाजपा की ओर से सोमवार को राज्य के सभी 23 जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन किया गया.

दिल्ली पुलिस के हाथों उत्पीड़न की शिकायत करने का ममता को नैतिक अधिकार नहीं : शुभेंदु ने कहा कि बंगाल में विपक्षी गतिविधियों को कुचलने के लिए तृणमूल कांग्रेस सरकार और उसकी पुलिस ने दमनकारी तरीके अपनाये हैं. शुभेंदु अधिकारी ने पत्रकारों से कहा कि एक ऐसे शख्स को यह आरोप लगाने का नैतिक अधिकार नहीं है, जिनकी सरकार ने उनके खिलाफ विभिन्न थानों में 86 झूठे मामले दर्ज कराये हुए हैं.

उनको राजनीतिक रैलियां करने की अनुमति लेने के लिए 104 बार उच्च न्यायालय का रुख करने के लिए मजबूर किया गया और निलंबन के जरिये उन्हें 11 महीने से अधिक समय तक राज्य विधानसभा से बाहर रखा गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel