[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता भवानीपुर में स्ट्रांग रूम में आधी रात तक डटी रहीं ममता बनर्जी, बोलीं- जनता का वोट लूटा तो खैर नहीं, सुरक्षा बल अलर्ट

भवानीपुर में स्ट्रांग रूम में आधी रात तक डटी रहीं ममता बनर्जी, बोलीं- जनता का वोट लूटा तो खैर नहीं, सुरक्षा बल अलर्ट

0
भवानीपुर में स्ट्रांग रूम में आधी रात तक डटी रहीं ममता बनर्जी, बोलीं- जनता का वोट लूटा तो खैर नहीं, सुरक्षा बल अलर्ट
देर रात स्ट्रांग रूम से बाहर आतीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी.

Mamata Banerjee Bhabanipur: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों से पहले राज्य में सरगर्मी चरम पर है. कोलकाता समेत सभी जिलों में मतगणना केंद्रों के अंदर और बाहर सुरक्षा बलों ने लोहे का घेरा तैयार कर दिया है. इस बीच, दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर स्थित शेखावत मेमोरियल स्कूल (मतगणना केंद्र) में गुरुवार देर रात उस वक्त स्थिति तनावपूर्ण हो गयी, जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद वहां पहुंच गयीं. ईवीएम में संभावित गड़बड़ी की शिकायतों के बाद दीदी ने करीब 4 घंटे वहां बिताये और चुनाव आयोग को चेतावनी दी कि मतगणना में किसी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

हाई-वोल्टेज ड्रामा, रात 2 बजे तक जमी रहीं मुख्यमंत्री

मतदान के बाद ईवीएम मशीनों को सुरक्षित रखने के लिए बनाये गये स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा लेने ममता बनर्जी अचानक भवानीपुर पहुंची थीं. उन्होंने काउंटिंग सेंटर के बाहर पत्रकारों से कहा- लोकतंत्र में पारदर्शिता सबसे जरूरी है. जनता के एक-एक वोट की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है. मुझे गड़बड़ी की कुछ शिकायतें मिली थीं, इसलिए मैं तुरंत यहां पहुंची. उन्होंने कहा कि 4 मई को होने वाली मतगणना के दौरान यदि किसी ने जनादेश से खिलवाड़ करने की कोशिश की, तो उसके परिणाम गंभीर होंगे.

Mamata Banerjee Bhabanipur: शुक्रवार सुबह छावनी में तब्दील हुए मतगणना केंद्र

देर रात के हंगामे के बाद शुक्रवार सुबह भवानीपुर और राज्य के अन्य केंद्रों पर स्थिति शांतिपूर्ण रही. केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और राज्य पुलिस के जवानों ने स्ट्रांग रूम के चारों ओर ‘थ्री-लेयर’ सुरक्षा घेरा बना रखा है. चप्पे-चप्पे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये मशीनों की निगरानी की जा रही है. किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को केंद्र के 100 मीटर के दायरे में फटकने की अनुमति नहीं है. चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी लगातार विभिन्न केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का ऑडिट कर रहे हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

4 मई का इंतजार, नर्वस हैं राजनीतिक दल

करीब ढाई दशक बाद दो चरणों में संपन्न हुए मतदान के बाद अब सबकी निगाहें सोमवार (4 मई) पर टिकी हैं. ममता बनर्जी के इस औचक दौरे ने यह साफ कर दिया है कि तृणमूल कांग्रेस मतगणना के एक-एक राउंड पर बाज जैसी नजर रखने वाली है. पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को भी स्ट्रांग रूम के बाहर पहरा देने और सजग रहने के निर्देश दिये हैं.

इसे भी पढ़ें

बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

बंगाल चुनाव के Exit Poll पर कितना करें भरोसा? 2021 में दिग्गज एजेंसियां हो गयी थी फेल, जानें 2011 और 2016 में किसका गणित था सबसे सटीक

बंगाल चुनाव 2026: दक्षिण बंगाल की 142 सीटों पर महामुकाबला, भवानीपुर में ममता-शुभेंदु की प्रतिष्ठा दांव पर

कोलकाता, 24 परगना और हावड़ा की 91 सीटों से तय होगा ‘नबान्न का नवाब’, क्या दीदी का किला ढाह पायेगी भाजपा?

Previous article भोजपुर से बक्सर तक बनेगा ‘विश्वामित्र पथ’, मरीन ड्राइव से जुड़ेगा कॉरिडोर, होगा ये फायदा
Next article History Based Movies on OTT: इतिहास के पन्नों से निकली ये 5 फिल्में हैं मस्ट वॉच, ओटीटी पर घर बैठे देखें बहादुरी की सच्ची कहानियां
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel