[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दक्षिण कोलकाता में ममता बनर्जी की मेगा पदयात्रा, भवानीपुर में दिखा जनसैलाब, देखें तस्वीरें

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दक्षिण कोलकाता में ममता बनर्जी की मेगा पदयात्रा, भवानीपुर में दिखा जनसैलाब, देखें तस्वीरें

0
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दक्षिण कोलकाता में ममता बनर्जी की मेगा पदयात्रा, भवानीपुर में दिखा जनसैलाब, देखें तस्वीरें
दक्षिण कोलकाता में रोड शो के दौरान ममता बनर्जी का अलग-अलग अंदाज.

Mamata Banerjee Road Show South Kolkata: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के प्रचार का शोर थमने से चंद घंटे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर में अपनी पूरी ताकत झोंक दी. सोमवार दोपहर को दक्षिण कोलकाता की सड़कों पर दीदी का चिर-परिचित अंदाज दिखा. यादवपुर के सुकांत सेतु से शुरू हुआ उनका रोड शो कालीघाट होते हुए गोपालनगर तक गया, जहां हजारों समर्थक अपनी नेता की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े.

Mamata Banerjee Road Show South Kolkata West Bengal Election 2026
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दक्षिण कोलकाता में ममता बनर्जी की मेगा पदयात्रा, भवानीपुर में दिखा जनसैलाब, देखें तस्वीरें 8

ममता बनर्जी का यह रोड शो उनके पारंपरिक अंदाज में था. वह इतनी तेजी से आगे बढ़ रहीं थीं कि उनके साथ चल रहे पार्टी नेताओं और सुरक्षाकर्मियों को कदम मिलाकर चलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

Mamata Banerjee Road Show South Kolkata West Bengal Election 2026 News
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दक्षिण कोलकाता में ममता बनर्जी की मेगा पदयात्रा, भवानीपुर में दिखा जनसैलाब, देखें तस्वीरें 9

रोड शो में टीएमसी प्रमुख के साथ राज्यसभा सांसद सागरिका घोष, टॉलीगंज से प्रत्याशी अरूप विश्वास और रासबिहारी के उम्मीदवार देबाशीष कुमार भी मौजूद रहे. सड़कों के किनारे, घरों की छतों और बालकनी में खड़ी जनता का ममता बनर्जी ने हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Mamata Banerjee Road Show South Kolkata West Bengal Election 2026 News Today
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दक्षिण कोलकाता में ममता बनर्जी की मेगा पदयात्रा, भवानीपुर में दिखा जनसैलाब, देखें तस्वीरें 10

इस रोड शो के जरिये ममता बनर्जी ने अपनी भवानीपुर सीट पर सीधा संदेश दिया है. मुख्यमंत्री यहां से चुनाव लड़ रही हैं, जहां उनका मुकाबला भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से है.

Mamata Banerjee Road Show South Kolkata West Bengal Election 2026 News Today Photo
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दक्षिण कोलकाता में ममता बनर्जी की मेगा पदयात्रा, भवानीपुर में दिखा जनसैलाब, देखें तस्वीरें 11

शुभेंदु अधिकारी वही प्रतिद्वंद्वी हैं, जिन्होंने 2021 में नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को मात दी थी. हालांकि, बाद में ममता ने भवानीपुर उपचुनाव जीतकर अपनी कुर्सी बरकरार रखी थी. अब 2026 के इस महासंग्राम में फिर से दोनों आमने-सामने हैं.

Mamata Banerjee Road Show South Kolkata West Bengal Election 2026 Photo
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दक्षिण कोलकाता में ममता बनर्जी की मेगा पदयात्रा, भवानीपुर में दिखा जनसैलाब, देखें तस्वीरें 12

रोड शो के पूरे मार्ग पर तृणमूल कांग्रेस का दबदबा दिखा. जिन सड़कों से ममता बनर्जी को गुजरना था, वहां टीएमसी के झंडे, बैनर और मुख्यमंत्री के बड़े-बड़े कटआउट लगाये गये थे.

Mamata Banerjee Road Show South Kolkata West Bengal Election 2026 Photo News
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दक्षिण कोलकाता में ममता बनर्जी की मेगा पदयात्रा, भवानीपुर में दिखा जनसैलाब, देखें तस्वीरें 13

कार्यकर्ताओं ने अपने उम्मीदवारों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की, जिससे पूरा दक्षिण कोलकाता चुनावी उत्सव में डूबा नजर आया. यादवपुर से शुरू होकर यह पदयात्रा मुख्यमंत्री के कालीघाट स्थित आवास के करीब से होते हुए गोपालनगर चौराहे पर संपन्न हुई.

इसे भी पढ़ें

दक्षिण कोलकाता में वोटर लिस्ट पर कैंची, ममता बनर्जी की भवानीपुर समेत 4 सीटों पर रोमांचक हुआ मुकाबला

कोलकाता की सड़कों पर मोदी मैजिक, 2 किमी लंबे रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, शोभा बाजार में गूंजा जय श्रीराम, देखें Photos

Photos: कालीघाट में ममता बनर्जी का मेगा रोड शो, पुरुलिया के ढोल और छऊ नृत्य के साथ दिखी बंगाल की संस्कृति

बंगाल चुनाव 2026: दुर्गा मंदिर में शुभेंदु अधिकारी करेंगे प्रचार का समापन, नंदीग्राम दोहराने का संकल्प

Previous article चार माह से लापता वृद्ध पटना से बरामद, परिजनों को सौंपा
Next article एआइओसीडी के आह्वान 20 मई को एक दिवसीय राष्ट्रीय बंदी
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel