[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता चाहे वे मेरा गला काट दें…, मुर्शिदाबाद में एनआरसी और डिटेंशन सेंटर पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान

चाहे वे मेरा गला काट दें…, मुर्शिदाबाद में एनआरसी और डिटेंशन सेंटर पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान

0
चाहे वे मेरा गला काट दें…, मुर्शिदाबाद में एनआरसी और डिटेंशन सेंटर पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान
बंगाल चुनाव 2026 से पहले बहरमपुर में रैली को संबोधित करतीं ममता बनर्जी.

Mamata Banerjee on SIR And Detention Center| पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एनआरसी और डिटेंशन सेंटर पर गुरुवार को बड़ा बयान दिया है. मुर्शिदाबाद के बहरमपुर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए ‘बंगाल की अग्निकन्या’ ने कहा कि वह अपने राज्य में एनआरसी और डिटेंशन सेंटर नहीं बनने देंगी. उन्होंने कहा- चाहे वे मेरा गला भी काट दें, तब भी किसी को बाहर नहीं निकाला जायेगा. मैं बंगाल में एनआरसी और निरुद्ध केंद्र स्थापित नहीं होने दूंगी.

ममता ने एसआईआर के मुद्दे पर बीजेपी पर साधा निशाना

एसआईआर के मुद्दे पर उन्होंने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे होने वाली मौतों में आधे से अधिक हिंदू हैं. ममता बनर्जी ने कहा कि उस डाली को मत काटिये, जिस पर आप बैठे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर मुद्दे पर भाजपा धर्म की राजनीति कर रही है.

Bengal Chunav 2026 Mamata Banerjee Tmc Rally In Berhampur Murshidabad
बहरमपुर में तृणमूल कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करतीं ममता बनर्जी.

Mamata Banerjee: वक्फ संपत्तियों पर अतिक्रमण नहीं

ममता बनर्जी ने वक्फ संपत्ति पर भी अपनी राय जाहिर की. तृणमूल सुप्रीमो ने स्पष्ट कहा कि वक्फ की संपत्तियों पर अतिक्रमण नहीं होगा. उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी है.

भाजपा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर धार्मिक राजनीति कर रही है. एसआईआर से जुड़ी घटनाओं में जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें आधे से ज्यादा हिंदू थे. जिस शाखा पर बैठे हो, उसे मत काटो.

ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कर रही धर्म की राजनीति – ममता बनर्जी

अल्पसंख्यक बहुल मुर्शिदाबाद जिले में एसआईआर के विरोधी आयोजित रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने भाजपा पर विधानसभा चुनाव 2026 से पहले ‘धार्मिक राजनीति’ करने का आरोप लगाया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ममता का ऐलान- बंगाल में नहीं बनने दूंगी डिटेंशन सेंटर

तालियों की गड़गड़ाहट के बीच ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि वह बंगाल में एनआरसी या निरुद्ध केंद्र (डिटेंशन सेंटर) की इजाजत नहीं देंगी. भले उनकी गर्दन भी क्यों न काट दी जाये, किसी को भी बंगाल से बाहर नहीं निकाला जायेगा.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, कहा- 14 साल में टीएमसी सरकार ने 2 करोड़ नौकरियां सृजित की

SIR Form: अभी तक नहीं भरा फॉर्म तो घबराएं नहीं, ईसीआई ने 11 दिसंबर तक बढ़ा दी है एनुमरेशन फॉर्म भरने की तारीख

SIR का खौफ! बंगाल से भाग रहे बांग्लादेशी नागरिक, हर दिन 150-200 लोगों को वापस भेज रहा बीएसएफ

Previous article दिव्यांगों को सभी कानूनी अधिकार, वंचित होने पर प्राधिकार में करें शिकायत
Next article इस कड़कड़ाती ठंड में सिर्फ कंबल से काम नहीं चलेगा! ये सूप पिएं, चर्बी मोम की तरह पिघलेगी, जानें आसान तरीका
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel