[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी का चुनाव आयोग ने सिर्फ बंगाल में किया इस्तेमाल, पिंगला में भाजपा पर बरसीं ममता बनर्जी

लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी का चुनाव आयोग ने सिर्फ बंगाल में किया इस्तेमाल, पिंगला में भाजपा पर बरसीं ममता बनर्जी

0
लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी का चुनाव आयोग ने सिर्फ बंगाल में किया इस्तेमाल, पिंगला में भाजपा पर बरसीं ममता बनर्जी

Mamata Banerjee Logical Discrepancy Voter List Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बड़ा हमला बोला है. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के पिंगला में ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाये.

मतदाताओं के नाम काटने के लिए तार्किक विसंगति का इस्तेमाल

उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए जिस तार्किक विसंगति (लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी) शब्द का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह आयोग के आधिकारिक प्रारूप में कहीं है ही नहीं. उन्होंने दावा किया कि भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए बंगाल में इसका प्रयोग किया जा रहा है.

ममता का सवाल- बिहार में नहीं, तो बंगाल में क्यों?

ममता बनर्जी ने केंद्र और आयोग को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो नियम अन्य राज्यों के लिए नहीं हैं, वह केवल बंगाल में क्यों लागू किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी जैसा शब्द चुनाव आयोग की डिक्शनरी में नहीं है. बिहार जैसे राज्यों में इसका इस्तेमाल नहीं हुआ, लेकिन बंगाल में इसे नाम काटने का हथियार बनाया गया. यह भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए रची गयी साजिश है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भीड़ जुटाने के लिए ‘स्पेशल ट्रेन’ का आरोप

बंगाल की चीफ मिनिस्टर ने भाजपा की रैलियों में होने वाली भीड़ पर भी तंज कसा. उन्होंने दावा किया कि भाजपा उन इलाकों में रैलियां कर रही है, जहां उत्तर प्रदेश और बिहार से सीधा रेल संपर्क है. भाजपा के पास स्थानीय समर्थन नहीं है. वे यूपी और बिहार से ट्रेन भरकर लोगों को ला रहे हैं, ताकि उनकी सभाओं में भीड़ दिखायी जा सके. बंगाल की जनता यह सब देख रही है.

इसे भी पढ़ें : Video: भाजपा प्रत्याशी के पिता के सामने नोटों की गड्डियां, वायरल वीडियो से राजनीति में उबाल, अजित महतो बोले- TMC की गंदी चाल

भाजपा ने आपसे सब कुछ छीना, वोट से दें जवाब : ममता

ममता बनर्जी ने जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि भाजपा ने आम लोगों से उनकी पहचान और अधिकार छीन लिये हैं. उन्होंने भाजपा को ‘ओछी राजनीति’ करने वाली पार्टी करार देते हुए कहा कि ऐसी राजनीति उन्होंने अपने पूरे करियर में नहीं देखी. ममता ने कहा- भाजपा ने आपसे आपका सब कुछ छीन लिया है. अब इसके खिलाफ मतदान करना ही आपका एकमात्र और सबसे कड़ा जवाब होगा.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में 2926 उम्मीदवारों में महामुकाबला, अब EVM पर दिखेंगी प्रत्याशियों की रंगीन तस्वीरें

दो चरणों में होगा बंगाल का फैसला

मुख्यमंत्री ने टीएमसी कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि 23 और 29 अप्रैल को होने वाला मतदान बंगाल का भविष्य तय करेगा. उन्होंने विश्वास जताया कि 4 मई को जब मतगणना होगी, तो तृणमूल कांग्रेस भारी बहुमत के साथ वापसी करेगी.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: ECI की बड़ी कार्रवाई, 388 करोड़ की जब्ती और 1000 बम बरामद

वोट चोरी कर रही भाजपा, रोजगार देने में ममता नाकाम, बंगाल के रायगंज में खूब बोले राहुल गांधी

गोरखालैंड से शासन तक : दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र का नये राजनीतिक दौर में प्रवेश

बंगाल चुनाव 2026: तमलूक-कांथी के मैदान में ‘अधिकारी फैक्टर’, भाजपा-तृणमूल आमने-सामने

Previous article युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप, मामला दर्ज
Next article SRH को लगा झटका, ब्रायडन कार्स हुए बाहर, इस श्रीलंकाई बॉलर की हुई एंट्री
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel