[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बीरभूम में ममता की दहाड़: बांग्ला भाषियों को बांग्लादेशी मानती है भाजपा, सत्ता में आयी तो बेघर करेगी

बीरभूम में ममता की दहाड़: बांग्ला भाषियों को बांग्लादेशी मानती है भाजपा, सत्ता में आयी तो बेघर करेगी

0
बीरभूम में ममता की दहाड़: बांग्ला भाषियों को बांग्लादेशी मानती है भाजपा, सत्ता में आयी तो बेघर करेगी
ममता बनर्जी

Mamata Banerjee: मुकेश तिवारी, बीरभूम. तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा कि अगर भाजपा बंगाल की सत्ता में आयी तो बंगाल में यूसीसी ही नहीं एनआरसी भी लागू करेगी. ममता ने वोटरों को सावधान करते हुए कहा कि आप यदि बंगाल में भाजपा को लाएंगे तो भाजपा आपको ही बंगाल के बाहर कर देगी. ममता बनर्जी सोमवार को बीरभूम जिले के सिउड़ी विधानसभा के इरिगेशन विभाग के ग्राउंड में तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी उज्ज्वल चटर्जी के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थी.

संविधान बदलना चाहती है भाजपा

ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा के लोग संविधान के सभी चैप्टर को बदल देना चाहते हैं. केंद्र में तानाशाही सरकार चल रही है. भाजपा के पास उसका कोई कैडर नहीं है. ममता ने हुंकार भरते हुए कहा कि बंगाल के हिंदू मुस्लिम को अलग करने के लिए एक पार्टी को एक हजार करोड़ रुपया दिया गया. यह गणतंत्र पर हमला है. ये लोग चुनाव के दौरान षडयंत्र करेंगे. आप लोग सावधान रहे. अपने अधिकार का सही उपयोग करे.

बंगालियों पर दूसरे राज्यों में हो रहे हमले

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि देश के भाजपा शासित राज्यों में बंगाल के श्रमिकों पर हमले हो रहे हैं. बांग्ला भाषी को निशाना बनाया जा रहा है. बांग्ला और बंगाली को बांग्लादेशी बतातेवाले भाजपा के लोग किस मुंह से बंगाल के लोगों से वोट मांगने आए हैं. इनको लज्जा नहीं आती है. ममता बनर्जी ने कहा बंगाल के युवा देश के किसी राज्य में अपनी योग्यता के आधार पर काम कर रहे है. इसके बावजूद उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मुंबई, गुजरात, गोवा आदि राज्यों में बंगाल के युवकों अत्याचार किया जा रहा है.

भाजपा के कथनी करनी में फर्क

भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि ये पार्टी और इसके नेता केवल झूठ बोलते है. इनकी कथनी और करनी में काफी अंतर है. ममता ने कहा- मैंने पिछले चुनाव में जो वादा किया था कि लख्खी भंडार दूंगी. मैने दिया. भाजपा ने दिल्ली चुनाव के दौरान ढाई हजार रुपए देने का वादा किया था, वह वादा ही रह गया. ये है भाजपा का असली चेहरा. ममता ने कहा- बिहार में चुनाव के पूर्व आठ हजार दिए गये, चुनाव खत्म होते ही दिए गए रुपए वापस मांगे जा रहे हैं. जो नहीं देंगे उसके घर बुलडोजर चलाना शुरू कर देंगे.

खानपान लोगों के निजी मामले

ममता ने एक बार फिर खानपान का मुद्दा उठाया. ममता ने कहा- मोदी बाबू आप कहते है कि बंगाल के लोगों को मछली नहीं मिलता है. आप क्या जानते है. जल भरो जल धरों योजना के तहत हम लोगों ने हजारों तालाब खुदवाया है. ममता ने कहा कि एक प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का लोगों के खाने पीने पर पाबंदी लगाना, यह कहां का इंसाफ है. सब धर्म में सब भाषा में लोगों का निजी अधिकार है कि कौन क्या खाएगा कौन क्या नहीं खाएगा. आप हमें मत सिखाइए कि हम क्या खाए क्या नहीं खाए?

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ममता ने गिनाये अपने काम

ममता ने कहा कि एक सौ दिन का काम इन लोगों ने बंद किया हमने चालू किया,आवास योजना इन लोगों ने बंद किया हम लोगों ने चालू किया. ममता ने कहा कि आने वाले दिनों में सभी का पक्का छत होगा. एक भी कच्चा छत नहीं रहेगा.सभी के घर पर पानी की सप्लाई होगी.ममता ने कहा कि दुआरे सरकार आप ने देखा है अब दुआरे स्वास्य सेवा आप को मिलेगा. ममता बनर्जी ने कहा कि बीरभूम जिले के सभी सती पीठ और पर्यटक स्थलों को लेकर एक कॉरिडोर बनाया जाएगा.

Also Read: चुनाव से पहले बंगाल में दबोचे गये बांग्लादेशी, जलपाईगुड़ी में 10 दिनों में 16 गिरफ्तार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel