[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता ममता बनर्जी से अलग महुआ मोईत्रा के विचार, बोलीं- बंगाल ने भाजपा को चुना, फैसला हमें मंजूर

ममता बनर्जी से अलग महुआ मोईत्रा के विचार, बोलीं- बंगाल ने भाजपा को चुना, फैसला हमें मंजूर

0
ममता बनर्जी से अलग महुआ मोईत्रा के विचार, बोलीं- बंगाल ने भाजपा को चुना, फैसला हमें मंजूर

Mahua Moitra on Bengal Election Result 2026: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की करारी शिकस्त के बाद पार्टी की फायरब्रांड नेता और सांसद महुआ मोईत्रा ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उन्होंने लिखा- लोकतंत्र में जनता की इच्छा ही सर्वोपरि होती है. हमारी पार्टी बंगाल के इस जनादेश का पूरा सम्मान करती है.

Mahua Moitra Tweet On Bengal Election Result 2026
चुनाव परिणाम पर किया गया महुआ मोईत्रा का ट्वीट, जो अब x पर उपलब्ध नहीं है.

ममता बनर्जी और टीएमसी के संघर्ष पर जताया गर्व

महुआ मोईत्रा ने हार स्वीकार करते हुए साफ किया कि अगर बंगाल की जनता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुना है, तो उन्हें वही मिला है. हालांकि, उन्होंने हार के बावजूद अपनी नेता ममता बनर्जी और पार्टी के संघर्ष पर गर्व जताया. हालांकि, बाद में महुआ मोईत्रा ने अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया.

इसे भी पढ़ें : शुभेंदु अधिकारी ने कैसे ममता बनर्जी को हराकर पूरे बंगाल को कर दिया भगवामय, पढ़ें जायंट किलर के उदय की पूरी कहानी

जनता की इच्छा सर्वोपरि : मोईत्रा ने स्वीकार की हार

महुआ मोईत्रा ने अपने संदेश में बेहद संतुलित लेकिन कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया. मोईत्रा ने लिखा- जनता की इच्छा सबसे ऊपर है. अगर बंगाल भाजपा चाहता था, तो उसे वह मिल गयी है. हम इस फैसले का सम्मान करते हैं. उन्होंने चुनावी संघर्ष को कठिन बताते हुए कहा कि टीएमसी ने ‘अकल्पनीय बाधाओं’ के खिलाफ और एक ‘असमान मैदान’ पर डटकर मुकाबला किया. इसके लिए उन्हें अपनी पार्टी पर गर्व है. सांसद ने दोहराया कि हार के बावजूद टीएमसी एक ‘धर्मनिरपेक्ष देश’ के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Mahua Moitra on Bengal Election Result 2026: बहुसंख्यकवाद के खिलाफ मोर्चा खोलेगी टीएमसी

महुआ मोईत्रा ने अपने बयान के जरिये भाजपा की विचारधारा पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि टीएमसी ऐसे देश के लिए खड़ी रहेगी, जहां ‘क्रूर बहुसंख्यकवाद’ की जगह ‘भारत का संविधान’ ही सब कुछ हो. मोईत्रा के संकेतों से साफ है कि सत्ता गंवाने के बाद भी टीएमसी सदन और सड़क पर एक आक्रामक विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए तैयार है.

इसे भी पढ़ें : कौन हैं सुनील बंसल? जिनकी ‘साइलेंट’ रणनीति ने उड़ा दी ममता बनर्जी की नींद, सामने आया बीजेपी का सबसे बड़ा ‘गेमचेंजर’

15 साल के ममता राज का हुआ अंत

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए 23 और 29 अप्रैल को हुए चुनावों के नतीजे 4 मई को घोषित हुए. इस ऐतिहासिक नतीजों में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया. इस प्रचंड लहर में ममता बनर्जी के 15 साल के शासन का अंत हो गया है और टीएमसी महज 80 सीटों के आसपास सिमट गयी है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में हारीं ममता बनर्जी, 7 फीसदी वोट कम होते ही हाथ से निकलीं 133 सीटें, बीजेपी के 45 प्रतिशत वोट ने उखाड़ फेंका टीएमसी का साम्राज्य

बंगाल में बीजेपी की जीत मैनेजमेंट नहीं जनादेश, कोलकाता में ढहा दीदी का मुस्लिम किला, बोले अमित मालवीय

ममता बनर्जी बोलीं- इस्तीफा नहीं दूंगी, दीदी के बयान पर बंगाल के अधिकारी ले रहे मजे- हमें 2-2 सीएम मिलेंगे

ममता-राहुल खत्म, अब अखिलेश की बारी, बंगाल फतह के बाद शुभेंदु अधिकारी का बड़ा वार

Previous article अधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करें
Next article गांव-गांव पहुंचेगी न्याय की किरण, जागरूकता वैन रवाना
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel