[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता मैं रात भर रोती रही और शुभेंदु मेरे साथ थे…, महुआ मोईत्रा के बयान से तृणमूल में हड़कंप

मैं रात भर रोती रही और शुभेंदु मेरे साथ थे…, महुआ मोईत्रा के बयान से तृणमूल में हड़कंप

0
मैं रात भर रोती रही और शुभेंदु मेरे साथ थे…, महुआ मोईत्रा के बयान से तृणमूल में हड़कंप
शुभेंदु अधिकारी और महुआ मोईत्रा.

Mahua Moitra on Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल में मचे भारी राजनीतिक घमासान के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सबसे मुखर नेताओं में शुमार महुआ मोईत्रा (Mahua Moitra) का हैरान करने वाला बयान सामने आया है. महुआ ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) से उनके संबंध हमेशा से बहुत अच्छे रहे हैं.

जब कोई साथ नहीं था, तब शुभेंदु ने बढ़ाया हाथ : मोईत्रा

एक इंटरव्यू में महुआ मोईत्रा ने अतीत के पन्नों को पलटते हुए एक बेहद भावुक घटना का जिक्र किया. महुआ ने कहा- एक वक्त ऐसा था, जब मैं एक राजनीतिक विवाद के बाद रात भर रोयी थी. उस कठिन समय में शुभेंदु अधिकारी ही थे, जो मेरे साथ खड़े रहे. महुआ ने कहा कि भले ही आज वे दोनों अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराओं और विरोधी दलों (TMC और BJP) का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर शुभेंदु अधिकारी ने संकट के समय में सच्चे साथी की तरह उनकी मदद की थी.

क्या पाला बदलने की तैयारी में हैं महुआ?

विधानसभा चुनाव 2026 में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की हार और अभिषेक बनर्जी के कमजोर पड़ते नेतृत्व के बीच महुआ मोईत्रा के इस ‘सॉफ्ट स्टैंड’ को बेहद अहम माना जा रहा है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि क्या महुआ मोईत्रा भी ममता बनर्जी का साथ छोड़कर बागी गुट में शामिल हो जायेंगी. क्या वह धीरे-धीरे नयी सरकार की तरफ हाथ बढ़ा रही हैं. महुआ ने इसे महज एक पुराना मानवीय अनुभव बताया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में उनके पाला बदलने की संभावना पर चर्चा शुरू हो गयी है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Mahua Moitra on Suvendu Adhikari: शुभेंदु सरकार के खिलाफ आक्रामकता में आयी कमी

कभी भाजपा और शुभेंदु अधिकारी पर संसद से लेकर सोशल मीडिया तक तीखे तीर चलाने वाली महुआ मोईत्रा के तेवर पिछले कुछ समय से बदले-बदले नजर आ रहे हैं. शुभेंदु के मुख्यमंत्री बनने के बाद से महुआ की तरफ से कोई बड़ा हमला नहीं देखा गया है. इसे इस बात का संकेत माना जा रहा है कि बंगाल की राजनीति में अब कोई भी किसी का स्थायी दुश्मन नहीं रहा. आने वाले दिनों में नये समीकरण देखने को मिल सकते हैं.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में ‘40 करोड़’ वाला ब्लास्ट! महुआ मोईत्रा पर भड़कीं शताब्दी रॉय, दी कोर्ट में घसीटने की धमकी

बंगाल के सियासी भूचाल पर महुआ मोईत्रा का बड़ा धमाका, तृणमूल छोड़ने वालों को बताया ‘कचरा’

यूसुफ पठान पर भड़कीं महुआ मोईत्रा, कहा- अमित शाह के बुलावे पर दिल्ली भागे? शर्म करो, थोड़ी हिम्मत दिखाओ

महुआ मोईत्रा को ‘इश्क करो पार्टी’ में शामिल होने का ऑफर! जस्टिस काटजू और टीएमसी सांसद के वार-पलटवार का क्या है सच?

Previous article Biharsharif News : जिले में ओपीडी में डॉक्टरों की ड्यूटी व पूजा का समय
Next article Gopalganj news : जानें मॉडल सदर अस्पताल के ओपीडी व इमरजेंसी में कौन होंगे डॉक्टर
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel