[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बंगाल में ‘40 करोड़’ वाला ब्लास्ट! महुआ मोईत्रा पर भड़कीं शताब्दी रॉय, दी कोर्ट में घसीटने की धमकी

बंगाल में ‘40 करोड़’ वाला ब्लास्ट! महुआ मोईत्रा पर भड़कीं शताब्दी रॉय, दी कोर्ट में घसीटने की धमकी

0
बंगाल में ‘40 करोड़’ वाला ब्लास्ट! महुआ मोईत्रा पर भड़कीं शताब्दी रॉय, दी कोर्ट में घसीटने की धमकी
महुआ मोईत्रा, काकोली घोष दस्तीदार और शताब्दी रॉय.

Mahua Moitra 40 Crore: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) में बगावत अब अदालती और व्यक्तिगत लड़ाई में तब्दील होती दिख रही है. ममता बनर्जी गुट की कृष्णनगर की फायरब्रांड टीएमसी सांसद महुआ मोईत्रा के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सूबे की राजनीति में आग लगा दी है. महुआ ने पार्टी छोड़ने वाले सांसदों पर पैसे लेकर ममता बनर्जी से ‘गद्दारी’ करने का संगीन आरोप लगाया, तो बागी धड़े ने उनके खिलाफ कानूनी शिकंजा कसने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है.

महुआ ने सोशल मीडिया पर खोला था मोर्चा

पिछले दिनों तृणमूल कांग्रेस के 28 लोकसभा सांसदों में से 20 सांसद ममता बनर्जी के खिलाफ बगावत कर एनडीए (NDA) की सहयोगी पार्टी एनसीपीआई (NCPI) में शामिल हो गये. इस पर गुस्सा जाहिर करते हुए महुआ मोईत्रा ने महाराष्ट्र के सियासी संकट का हवाला देकर एक पोस्ट साझा किया. महुआ ने दावा किया कि बंगाल के बागी सांसदों ने एनडीए में जाने के लिए 40-40 करोड़ रुपए की भारी-भरकम डील की है. इसमें 4 करोड़ रुपए एडवांस और बाकी रकम हर महीने इंस्टॉलमेंट में ली जा रही है.

शताब्दी रॉय और काकोली घोष ने बुलायी 20 सांसदों की गुप्त बैठक

महुआ मोईत्रा की ओर से सरेआम ‘बिकने’ का आरोप लगाये जाने से नाराज बागी गुट ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. वरिष्ठ नेता और बीरभूम की सांसद शताब्दी रॉय (Shatabdi Roy) और बारासात की सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने इस मुद्दे पर हाई-प्रोफाइल वर्चुअल बैठक की. बैठक में पाला बदलने वाले सभी 20 बागी टीएमसी सांसद शामिल हुए. इसमें सर्वसम्मति से महुआ मोईत्रा के खिलाफ आपराधिक मानहानि (Defamation Case) का मुकदमा दर्ज कराने पर सहमति बनी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Mahua Moitra 40 Crore: सुदीप, देव और सायोनी भी लिस्ट में

शताब्दी रॉय ने साफ शब्दों में कहा कि महुआ मोईत्रा ने सार्वजनिक रूप से उनकी छवि धूमिल की है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. टीएमसी छोड़ने वाले हाई-प्रोफाइल सांसदों की सूची में सुदीप बंद्योपाध्याय, टॉलीवुड सुपरस्टार देव (दीपक अधिकारी), सायोनी घोष, जून मालिया, क्रिकेटर यूसुफ पठान और पार्थ भौमिक जैसे बेहद लोकप्रिय चेहरे शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें

जस्टिस काटजू ने TMC की महिला सांसदों को बताया ‘मैकबेथ की चुड़ैल’, महुआ मोईत्रा ने किया करारा पलटवार

गुमनाम पार्टी एनसीपीआई कैसे रातोंरात बन गयी 20 सांसदों वाली पार्टी? पढ़ें पूरी कहानी

बंगाल के सियासी भूचाल पर महुआ मोईत्रा का बड़ा धमाका, तृणमूल छोड़ने वालों को बताया ‘कचरा’

महुआ मोईत्रा को ‘इश्क करो पार्टी’ में शामिल होने का ऑफर! जस्टिस काटजू और टीएमसी सांसद के वार-पलटवार का क्या है सच?

Previous article पटना में मॉनसून पकड़ेगा रफ्तार, अगले दो दिनों में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, खुश होंगे लोग
Next article हाजीपुर में भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान, बारिश के लिए करना होगा इंतजार
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel