[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता लियोनेल मेसी मामला: अरूप विश्वास फिर तलब, मंगलवार 10 बजे तक पहुंचना है पुलिस स्टेशन

लियोनेल मेसी मामला: अरूप विश्वास फिर तलब, मंगलवार 10 बजे तक पहुंचना है पुलिस स्टेशन

0
लियोनेल मेसी मामला: अरूप विश्वास फिर तलब, मंगलवार 10 बजे तक पहुंचना है पुलिस स्टेशन
अरूप विश्वास

कोलकाता से श्रीकांत शर्मा की रिपोर्ट

Lionel Messi case: लियोनेल मेसी के युवा भारती दौरे के दौरान हुई अफरा-तफरी के मामले में राज्य के पूर्व खेल मंत्री अरूप विश्वास को पूछताछ के लिए नया नोटिस भेजा गया है. उन्हें मंगलवार (7 जुलाई) को सुबह 10 बजे तक बिधाननगर साउथ पुलिस स्टेशन में पेश होने का आदेश दिया गया है. कई बार नोटिस मिलने के बावजूद अरूप विश्वास पुलिस के सामने पेश होने से बचते रहे हैं. उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. कोर्ट पहुंचकर भी उन्हें राहत नहीं मिली. कोर्ट ने उन्हें तय समय पर पुलिस के सामने पेश होने को कहा था.

कोर्ट के आदेश के बाद हुए थे पेश

कोर्ट के आदेश के बाद वह पिछले माह 18 जून को वह बिधाननगर साउथ पुलिस स्टेशन में पेश हुआ जहां पुलिस ने उनसे लंबी पूछताछ की थी. सबसे पहला नोटिस पूर्व खेलमंत्री को 4 जून को मिला था लेकिन उन्होंने बीमारी का हवाला देते हुए टाल दिया था. दूसरी बार 8 जून को बुलाया गया था लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए. कलकत्ता हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिलने के बाद, पुलिस ने 13 जून को तीसरी बार नोटिस भेजा था.

अरूप में खिलाफ दर्ज है लिखित शिकायत

पिछले साल 13 दिसंबर को, जाने-माने स्पोर्ट्स प्रमोटर और इवेंट ऑर्गनाइजर, सताद्रु दत्ता को युवा भारती में मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था. राज्य में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद, उन्होंने अरूप के खिलाफ पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

टिकट घोटाले में फंसा है नाम

दर्ज शिकायत में पूर्व मंत्री पर टिकट ब्लैक मार्केटिंग, फाइनेंशियल फ्रॉड और पावर का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया था. पुलिस मुख्य रूप से अरूप से पूछताछ करना चाहती है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ब्लैक मार्केट में युवा भारती के टिकट कितने में बेचे गए और यह बड़ी रकम किन बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की गई.

Also Read: कोलकाता में पुनर्जीवित होगी ट्राम सर्विस, ऑस्ट्रेलिया से आयेंगे नये आधुनिक डिब्बे

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel