[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता वाममोर्चा ने 16 मार्च को कोलकाता में बुलाई बैठक, सीट बंटवारे पर लगेगी अंतिम मुहर

वाममोर्चा ने 16 मार्च को कोलकाता में बुलाई बैठक, सीट बंटवारे पर लगेगी अंतिम मुहर

0
वाममोर्चा ने 16 मार्च को कोलकाता में बुलाई बैठक, सीट बंटवारे पर लगेगी अंतिम मुहर
वाम मोर्चा बैठक की फाइल फोटो.

Left Front : कोलकाता. बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा अब कभी भी हो सकती है, लेकिन वाम मोर्चा में सीटों को लेकर अब तक कोई फैसला नहीं हो पाया है. माकपा के अंदर उम्मीदवारों को लेकर भी अंतिम राय नहीं बनी है. 16 मार्च को वाममोर्चा की बैठक बुलायी गयी है. इस बैठक में वाम मोचा सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला लेगा. माकपा की सचिव मंडली की पिछले दिनों हुई बैठक में उम्मीदवारों को लेकर मंथन किया गया, लेकिन अंतिम फैसला अब वाम मोर्चा की बैठक में ही लेने की बात कही जा रही है.

मोहम्मद सलीम का कट सकता है टिकट

माकपा का एक बड़ा तबका चाहता है कि पार्टी के राज्य सचिव अगले विधानसभा चुनाव में राज्य भर में प्रचारक की भूमिका निभायें. इसे देखते हुए बार मोहम्मद सलीम के उम्मीदवार बनने की संभावना कम दिख रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मीनाक्षी मुखर्जी उत्तरपाड़ा सीट से उम्मीदवार बन सकती हैं. पार्टी के नेता पलाश दास भी संभवत: उम्मीदवार हो सकते हैं. युवा नेता आभास रॉय चौधरी को भी उम्मीदवार बनाया जा सकता है. कई नेता चाहते हैं कि सुजन चक्रवर्ती भी चुनाव लड़ें. लेकिन सुजन प्रचार की जिम्मेदारी उठाना चाह रहे हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

किसी दल से नहीं हो सका है तालमेल

पार्टी में उम्मीदवारों के चयन को लेकर मंथन तेज हो गया है. लेकिन अब तक किसी अन्य राजनीतिक दलों के साथ सीट बंटवारे को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ है. आइएसएफ के साथ कई दौर की बातचीत हुई है. लेकिन उत्तर व दक्षिण 24 परगना जिले में सीटों के बंटवारे पर पेंच फंसा हुआ है. वाममोर्चा के घटक दलों के साथ भी सीट बंटवारा अभी तक फाइनल नहीं हुआ है. फॉरवर्ड ब्लॉक को 22 सीट देने की बात हुई है. आरएसपी को 13 व भाकपा को 18 सीट देने पर चर्चा हुई है. लेकिन भाकपा और दो सीटों की मांग कर रही है.

Also Read: विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel