[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता लिएंडर पेस का मिशन बंगाल : टैलेंट के पलायन और 2036 ओलिंपिक पर क्या बोले, यहां पढ़ें

लिएंडर पेस का मिशन बंगाल : टैलेंट के पलायन और 2036 ओलिंपिक पर क्या बोले, यहां पढ़ें

0
लिएंडर पेस का मिशन बंगाल : टैलेंट के पलायन और 2036 ओलिंपिक पर क्या बोले, यहां पढ़ें
सॉल्ट लेक के भाजपा कार्यालय में लिएंडर पेस.

Leander Paes BJP Press Conference: इंटरनेशनल टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद शनिवार को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल के भविष्य और खेल जगत की स्थिति पर गहरी चिंता जतायी. कोलकाता को अपनी जन्मभूमि और संघर्ष की पाठशाला बताते हुए पेस ने कहा कि बंगाल के युवाओं में असीम प्रतिभा है, लेकिन सुविधाओं के अभाव में उन्हें पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. उन्होंने बंगाल के विकास और खेल ढांचे को सुधारने के लिए मीडिया से अपना विजन साझा किया.

साउथ क्लब से मैदान तक, कोलकाता ने सिखाया राष्ट्रवाद : पेस

प्रेस कॉन्फ्रेंस में थोड़ी देर के लिए लिएंडर पेस भावुक हो गये. उन्होंने कहा कि कोलकाता का साउथ क्लब, सीसीएफसी और यहां का मैदान ही उनकी सफलता की नींव है. उन्होंने कहा- पिछले 40 वर्षों से मेरा एकमात्र लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाना रहा है. कोलकाता ने ही मुझे संघर्ष, अनुशासन और देशभक्ति सिखाया.

बंगाल के खेल ढांचे पर उठाये सवाल

लिएंडर पेस ने राज्य में आधुनिक खेल सुविधाओं की कमी पर सवाल उठाये. कहा कि बंगाल में आज भी पर्याप्त आधुनिक इंडोर टेनिस कोर्ट नहीं हैं. डेविस कप जैसे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए अस्थायी ढांचा बनाना पड़ता है, जो दीर्घकालिक विकास में बाधक है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दशकों में ओलिंपिक पदकों में बंगाल का योगदान सीमित हो गया है. यह खेल नीतियों पर पुनर्विचार की मांग करता है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leander Paes BJP Press Conference: पीएम मोदी से चर्चा और मिशन 2036

लिएंडर पेस ने बताया कि उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री से मुलाकात कर बंगाल के युवाओं और खेल विकास पर विस्तृत चर्चा की. उनका लक्ष्य भारत में 2036 ओलिंपिक की मेजबानी करना और उसमें देश को ऐतिहासिक सफलता दिलाना है. वह चाहते हैं कि बंगाल का युवा रोजगार या सुविधाओं की तलाश में राज्य न छोड़े.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

राजनीति नयी है, पर सेवा का लक्ष्य पुराना : पेस

लिएंडर पेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में कहा कि राजनीति उनके लिए एक नया क्षेत्र जरूर है, लेकिन राष्ट्र सेवा का जज्बा काफी पुराना है. उन्होंने खेल शिक्षा और बुनियादी ढांचे में सुधार के जरिये बंगाल को फिर से मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया.

इसे भी पढ़ें

टेनिस के ‘बादशाह’ लिएंडर पेस की सियासत में ग्रैंड स्लैम एंट्री, BJP संग युवाओं के लिए खेलेंगे नयी पारी

ममता बनर्जी की महा-कसम : पहले बंगाल, फिर दिल्ली से उखाड़ फेंकूंगी बीजेपी को

कालीघाट के पास रोड शो के दौरान भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, देखें Video

अमित शाह पर तृणमूल का पलटवार,कहा- दम है तो चुनाव परिणाम के बाद भी बंगाल में रुककर दिखायें

Previous article 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को दिया जायेगा टीका
Next article बैंक ऑफ बड़ौदा में 104 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई प्रोसेस
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel