[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता Kolkata Weather: बंगाल में बदल रहा है मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Kolkata Weather: बंगाल में बदल रहा है मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

0
Kolkata Weather: बंगाल में बदल रहा है मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
कोलकाता

Kolkata Weather: कोलकाता. बंगाल की खाड़ी में उठे एक विशाल चक्रवात ने बंगाल के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है. म्यांमार के पास विकसित हुआ यह सिस्टम धीरे-धीरे बंगाल के तटों की ओर बढ़ रहा है, जिसके प्रभाव से मार्च की शुरुआती गर्मी के बीच अब बारिश और ठंडी हवाओं का दौर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग की मानें तो यह बंगाल के पहाड़ी और मैदानी इलाकों के लिए राहत की फुहारें ला सकता है, जहां पारा समय से पहले ही सामान्य से ऊपर पहुंच गया था. यही सिस्टम पश्चिम बंगाल में भी गरज-तड़क के साथ बारिश की चेतावनी लेकर आया है.

बंगाल के कई जिलों में येलो अलर्ट

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के बड़े हिस्से में रविवार से ही बादलों की आवाजाही लगी हुई है. अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक उत्तर और दक्षिण बंगाल के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं. विशेष रूप से कलिम्पोंग, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नदिया, उत्तर 24 परगना और पूर्व बर्धमान में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

बंगाल के ऊपर बना चक्रवाती घेरा

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बन रहा है. यह सिस्टम बंगाल की खाड़ी से नमी खींच रहा है, जिससे गंगा के मैदानी इलाकों में बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं. 14 मार्च तक इस सिस्टम का असर ज्यादा दिखाई देगा. हालांकि, बारिश के बावजूद तापमान में बहुत बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है, लेकिन चिलचिलाती धूप से राहत जरूर मिलेगी.

पहाड़ों तक दिखेगा असर

इस मौसमी हलचल का प्रभाव केवल बंगाल के मैदानी इलाके तक सीमित नहीं रहेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 11 मार्च को बंगाल के पहाड़ी हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. वहीं 13 मार्च तक पश्चिम बंगाल के पहाड़ों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है. पहाड़ी राज्यों में मार्च के महीने में बढ़ता तापमान चिंता का विषय बना हुआ था, जिसे यह वेदर सिस्टम कुछ हद तक नियंत्रित कर सकता है.

पश्चिम बंगाल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता में बादलों का डेरा

कोलकाता में रविवार से ही बादल छाए हुए हैं और सोमवार को भी हल्की बूंदाबांदी हुई थी. मंगलवार को भी मौसम यथावत रहेगा. कोई बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं. अलीपुर विभाग के अनुसार, मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. शहरवासियों को फिलहाल उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन पूरे सप्ताह छिटपुट बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.

Also Read: Kolkata Weather : सुहाना रहेगा बंगाल का मौसम, रह रह कर बरसेंगे कोलकाता में छाये बादल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel