[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बंगाल में बारिश का अलर्ट, कोलकाता में थोड़ी देर में गरज-चमक संग चलेंगी तेज हवाएं

बंगाल में बारिश का अलर्ट, कोलकाता में थोड़ी देर में गरज-चमक संग चलेंगी तेज हवाएं

0
बंगाल में बारिश का अलर्ट, कोलकाता में थोड़ी देर में गरज-चमक संग चलेंगी तेज हवाएं

Kolkata Weather: कोलकाता. मौसम विभाग ने बंगाल में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है. बंगाल के कई हिस्सों में दोपहर बाद गरज-चमक संग बारिश होगी, जबकि कोलकाता में तेज हवाएं चलने की बात कही जा रही है. कोलकाता के अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने रविवार शाम से कोलकाता सहित पूरे राज्य में गरज के साथ बारिश की आशंका जताई है. मौसम विभाग ने कहा है कि गरज-चमक के बावजूद अगले सात दिनों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा.

बारिश की चेतावनी जारी

पूर्वानुमान के अनुसार कोलकाता, हावड़ा, हुगली और उत्तर 24 परगना में सोमवार और मंगलवार को छिटपुट हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है. हालांकि, इन जिलों के लिए अलग से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर, झाड़ग्राम, बांकुरा, पूर्वी बर्दवान, पश्चिमी बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नादिया जिलों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इन जिलों में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की आशंका है. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है.

अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं

इस बीच, उत्तर बंगाल में पूरे सप्ताह गरज-चमक जारी रहेगी. उत्तर के हर जिले में छिटपुट हल्की बारिश और गरज-चमक रहने का अनुमान है. दार्जिलिंग, कालीमपोंग और जलपाईगुड़ी जिलों के लिए रविवार से मंगलवार तक अलग से चेतावनी जारी की गई है. अलीपुरद्वार और कूच बिहार जिलों में सोमवार से बुधवार तक चेतावनी जारी की गई है. अगले सात दिनों तक उत्तर बंगाल में न्यूनतम या अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा.

आसमान में छाए रहेंगे आंशिक रूप से बादल

आरएमसी के अनुसार, ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. यहां से इसका एक्सिस छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ है. इसके प्रभाव से गंगा के मैदानी इलाकों में गरज के साथ बारिश की परिस्थितियां बन गई हैं. रविवार सुबह कोलकाता में न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है. शनिवार को शहर में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है. दिन भर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. शाम को छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है.

Also Read: Kolkata Weather: बंगाल के मौसम में बारिश का इंतजार, इन जिलों में बढ़ सकता है तापमान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel