[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बंगाल के मौसम में ज़बरदस्त बदलाव, शपथ ग्रहण पर तूफान और बारिश का साया

बंगाल के मौसम में ज़बरदस्त बदलाव, शपथ ग्रहण पर तूफान और बारिश का साया

0
बंगाल के मौसम में ज़बरदस्त बदलाव, शपथ ग्रहण पर तूफान और बारिश का साया
बंगाल का मौसम

Kolkata Weather: कोलकाता: मई का महीना बारिश और गरज के साथ बीत रहा है. जहां पिछले साल मई में बंगाल भर में भीषण गर्मी पड़ी थी, वहीं इस साल मई में हर हफ्ते बारिश हो रही है. चुनाव परिणाम घोषित होने के दिन से ही बंगाल भर में बारिश बढ़ गई थी. इसका असर अभी भी जारी है. मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के मौसम पर बड़ी चेतावनी जारी की है. आईएमडी ने 9 मई के लिए अलर्ट दिया है. कोलकाता में बिजली चमकने का अंदेशा है. 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. कुछ स्थानों पर आंधी भी आ सकती है. मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में 13 मई तक बारिश और गरज के साथ पानी बरसने के आसार हैं.

शपथ ग्रहण के दिन बारिश का अलर्ट

राज्य में शनिवार को ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नई सरकार शपथ लेगी. ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन, कई केंद्रीय मंत्रियों तथा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजक) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में 13 मई तक बारिश और गरज के साथ पानी बरसने के आसार हैं. शपथ ग्रहण समारोह में मौसम के खलल डालने की आशंका जतायी जा रही है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गर्मी या लू चलने की कोई संभावना नहीं

फिलहाल भीषण गर्मी या लू चलने की कोई संभावना नहीं है. पूर्णिमा के दिन भी राज्य भर में मौसम सुहावना है. कोलकाता में न्यूनतम तापमान गिरकर 20.2 डिग्री सेल्सियस हो गया है. आज कोलकाता में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा. आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा. मई के तीसरे सप्ताह में बारिश और गरज-चमक बढ़ने के संकेत हैं. पूरे बंगाल में बारिश होगी. 12 मई के बाद बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इस मजबूत निम्न दबाव के कारण बंगाल में बारिश बढ़ेगी. उत्तर और दक्षिण बंगाल दोनों में बारिश की घटनाएं बढ़ेंगी. इस बीच, अंडमान में मानसून समय से थोड़ा पहले आ रहा है. इसके चलते बारिश जल्दी शुरू हो जाएगी. हालांकि, अल नीनो के प्रभाव के कारण इस साल देश भर में बारिश अपेक्षाकृत कम हो सकती है.

Also Read: बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel