[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता कोलकाता के टेंगरा टीएमसी कार्यालय में मिले 300 वोटर और आधार कार्ड, बीजेपी का आरोप- वोट लूटने की थी साजिश

कोलकाता के टेंगरा टीएमसी कार्यालय में मिले 300 वोटर और आधार कार्ड, बीजेपी का आरोप- वोट लूटने की थी साजिश

0
कोलकाता के टेंगरा टीएमसी कार्यालय में मिले 300 वोटर और आधार कार्ड, बीजेपी का आरोप- वोट लूटने की थी साजिश

Kolkata Tangra TMC Office Document Seizure: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के टेंगरा इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक स्थानीय कार्यालय से भारी मात्रा में महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज बरामद किये गये. पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, वार्ड नंबर 57 के टेंगरा सेकेंड लेन स्थित पार्टी दफ्तर की एक आलमारी से लगभग 300 पहचान पत्र मिले हैं. इनमें मतदाता पहचान पत्र (Voter ID), आधार कार्ड और राशन कार्ड शामिल हैं. इस बरामदगी के बाद इलाके में तनाव फैल गया है. बीजेपी ने टीएमसी पर मतदाताओं को उनके संवैधानिक अधिकार से वंचित करने का गंभीर आरोप लगाया है.

अलमारी खुली तो खुला राज

गुरुवार दोपहर जब टेंगरा स्थित टीएमसी कार्यालय की तलाशी ली गयी, तो वहां रखी एक आलमारी दस्तावेजों से भरी मिली. लगभग 300 कार्ड्स में स्थानीय लोगों के ओरिजिनल वोटर कार्ड और आधार कार्ड शामिल हैं. बीजेपी कार्यकर्ताओं का दावा है कि ये कार्ड जान-बूझकर टीएमसी कार्यालय में छिपाकर रखे गये थे, ताकि चुनाव के दौरान संबंधित लोग अपना वोट न डाल सकें.

बीजेपी ने लगाया साजिश का आरोप

बीजेपी सदस्यों ने कहा कि यह धांधली का एक नया तरीका है, जहां लोगों के पहचान पत्र ही जब्त कर लिये जाते हैं, ताकि विपक्षी समर्थकों को मतदान केंद्रों से दूर रखा जा सके.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में चुनाव आयोग नहीं मान रहा 1904 का दस्तावेज़, सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

स्थानीय निवासी बोला- यहीं से मिला मेरा खोया आधार कार्ड

इस पूरी घटना में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया, जब एक स्थानीय निवासी ने खुद अपना पहचान पत्र वहां से बरामद किया. स्थानीय निवासी सौमेन विक्की दास ने पत्रकारों को बताया कि चुनाव से ठीक पहले उनका आधार कार्ड संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था. जब उन्हें पार्टी कार्यालय में दस्तावेजों की बरामदगी की सूचना मिली, तो वे वहां पहुंचे और जब्त किये गये कार्ड्स के ढेर में उन्हें अपना कार्ड मिल गया. सौमेन के इस खुलासे ने टीएमसी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, क्योंकि यह सीधे तौर पर नागरिकों के दस्तावेजों के अवैध कब्जे का मामला बनता दिख रहा है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खामोश है टीएमसी, पुलिस की जांच शुरू

इतने गंभीर आरोपों और भारी बरामदगी के बावजूद तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेतृत्व ने फिलहाल इस मामले में चुप्पी साध रखी है. पार्टी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आयी है.

Kolkata Tangra TMC Office Document Seizure: पुलिस ने दस्तावेजों को किया जब्त

कोलकाता पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया है. हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने अपने स्तर पर प्राथमिक जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद टेंगरा इलाके में किसी भी अप्रिय स्थिति को टालने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है.

क्या चुनाव परिणामों पर पड़ा इसका असर?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि 300 कार्ड एक ही वार्ड के एक छोटे इलाके से मिले हैं, तो यह बड़े पैमाने पर वोटर सप्रेशन (मतदाताओं को रोकना) का हिस्सा हो सकता है. विपक्षी दल अब चुनाव आयोग से उन सभी क्षेत्रों की जांच की मांग कर रहे हैं, जहां टीएमसी के मजबूत गढ़ हैं. सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या ऐसे और भी कार्यालय हैं, जहां लोगों के पहचान पत्र ‘कैद’ करके रखे गये हैं.

इसे भी पढ़ें

30,000 फर्जी वोटरों की सीक्रेट एंट्री? अभिषेक बनर्जी के दावों के बाद खंगाले जायेंगे CEO दफ्तर के CCTV

बंगाल चुनाव का पहला चरण : दागी और धनी उम्मीदवारों का दबदबा, BJP के 70 प्रतिशत प्रत्याशी दागी, TMC के सबसे अमीर

Previous article Gaya News. गया जी की प्रमुख मंडियों में सूखा मेवा व मसालों के दाम स्थिर और फलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव की उम्मीद
Next article Madhubani Mandi Bhav: अरहर, मूंग और चना दाल के रेट जारी, खरीदारी से पहले चेक करें भाव
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel