[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता जायके का जन्नत कोलकाता : ‘सिटी ऑफ जॉय’ में इन 5 स्ट्रीट फूड्स का जरूर लें आनंद

जायके का जन्नत कोलकाता : ‘सिटी ऑफ जॉय’ में इन 5 स्ट्रीट फूड्स का जरूर लें आनंद

0
जायके का जन्नत कोलकाता : ‘सिटी ऑफ जॉय’ में इन 5 स्ट्रीट फूड्स का जरूर लें आनंद

Kolkata Street Foods: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता अपनी समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक इमारतों और फुटबॉल के प्रति दीवानगी के लिए मशहूर है. यहां का स्ट्रीट फूड (Street Food) इसे दुनिया के अन्य शहरों से अलग बनाता है. कोलकाता की गलियों में मिलने वाले व्यंजनों का स्वाद केवल पेट नहीं भरता, बल्कि आत्मा को तृप्त कर देता है.

स्ट्रीट फूड्स के आनंद के बिना अधूरी है कोलकाता की यात्रा

‘सिटी ऑफ जॉय’ की यात्रा पर आने वाले पर्यटकों के लिए यहां का खान-पान किसी उत्सव से कम नहीं है. सस्ती कीमत और लाजवाब स्वाद का ऐसा संगम शायद ही कहीं और मिले. आइए, जानते हैं उन 5 शानदार व्यंजनों के बारे में, जिन्हें चखे बिना कोलकाता की यात्रा अधूरी है.

  1. काठी रोल (Kathi Roll): कोलकाता की असली पहचान
Kathi Roll Kolkata Street Food
जायके का जन्नत कोलकाता : ‘सिटी ऑफ जॉय’ में इन 5 स्ट्रीट फूड्स का जरूर लें आनंद 7

दुनिया भर में मशहूर ‘काठी रोल’ का जन्म इसी शहर में हुआ. न्यू मार्केट स्थित निजाम्स (Nizam’s) से शुरू हुआ यह सफर आज हर गली-नुक्कड़ तक पहुंच चुका है.

खासियत : कुरकुरे परांठे के अंदर रसीले कबाब, प्याज, नींबू और मसालों का ऐसा मेल होता है कि एक से आपका मन नहीं भरेगा.
जरूर आजमाएं : चिकन, मटन या पनीर काठी रोल.

  1. पुचका (Phuchka): गोलगप्पों का ‘बाप’

इसे उत्तर भारत में गोलगप्पा और पश्चिम में पानी-पूरी कहते हैं, लेकिन कोलकाता का ‘पुचका’ अपनी एक अलग पहचान रखता है.

Phuchka Kolkata Street Food
जायके का जन्नत कोलकाता : ‘सिटी ऑफ जॉय’ में इन 5 स्ट्रीट फूड्स का जरूर लें आनंद 8

स्वाद का जादू : इसमें मसले हुए उबले आलू, काले चने और तीखे-खट्टे इमली के पानी का इस्तेमाल होता है.
क्यों है अलग : यहां का पुचका आटे से नहीं, बल्कि सूजी और आटे के खास मिश्रण से बना होता है, जो इसे ज्यादा कुरकुरा बनाता है. विवेकानंद पार्क या वरदान मार्केट के पुचके सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं.

  1. झालमुड़ी (Jhalmuri): हल्का नाश्ता, भारी स्वाद

कोलकाता के लोगों का सबसे पसंदीदा ‘टी-टाइम स्नैक’ झालमुड़ी है. यह मुरमुरे (मुड़ी), मूंगफली, बारीक कटे प्याज, उबले आलू और खास सरसों के तेल के साथ तैयार किया जाता है. बंगाल चुनाव 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारग्राम की एक दुकान में झालमुड़ी खाकर इसे वर्ल्ड फेमस कर दिया.

Jhalmuri Kolkata Street Food
जायके का जन्नत कोलकाता : ‘सिटी ऑफ जॉय’ में इन 5 स्ट्रीट फूड्स का जरूर लें आनंद 9

झाल का तड़का : इसमें पड़ने वाला ‘झाल’ यानी तीखा मसाला और नारियल के छोटे टुकड़े इसके स्वाद को दोगुना कर देते हैं. कोलकाता की गली-गली में मिलने वाला झालमुड़ी मशहूर पार्क स्ट्रीट से लेकर किसी भी रेलवे स्टेशन के बाहर आपको मिल जायेगा.

  1. मुगलाई परांठा (Mughlai Paratha): नवाबी जायका

नवाबी दौर की याद दिलाने वाला यह परांठा आज भी कोलकाता की शान है. यह डीप-फ्राइड परांठा होता है, जिसके अंदर अंडे और कीमे की फिलिंग होती है.

Mughlai Paratha Kolkata Street Food
जायके का जन्नत कोलकाता : ‘सिटी ऑफ जॉय’ में इन 5 स्ट्रीट फूड्स का जरूर लें आनंद 10

परफेक्ट कॉम्बो : इसे आमतौर पर सूखे आलू की सब्जी (आलू दम) और सलाद के साथ परोसा जाता है. यह इतना हैवी होता है कि एक परांठा आपके लंच की कमी पूरी कर सकता है.

  1. रसगुल्ला और मिष्टी दोई (Rosogolla & Mishti Doi): मीठा समापन

कोलकाता की बात हो और मीठे का जिक्र न हो, यह नामुमकिन है. रसगुल्ले की कई वैरायटी यहां मिलती है.

Rosogolla Mishti Doi Kolkata Street Food
जायके का जन्नत कोलकाता : ‘सिटी ऑफ जॉय’ में इन 5 स्ट्रीट फूड्स का जरूर लें आनंद 11

स्पंजी रसगुल्ला : यहां के सफेद, स्पंजी रसगुल्ले मुंह में जाते ही घुल जाते हैं.
मिष्टी दोई : मिट्टी के बर्तन (भांड़) में जमी गाढ़ी मीठी दही का स्वाद आपको बार-बार यहां आने पर मजबूर कर देगा.

इसे भी पढ़ें

गोलगप्पा और पानी-पुरी को मात देता है पुचका, कोलकाता की गलियों में क्यों फेल हैं दिल्ली और मुंबई के जायके?

PHOTOS: झारग्राम में सड़क किनारे दुकान में झालमुड़ी खाने पहुंचे पीएम मोदी, जीता लोगों का दिल

Previous article पटना दर्शन: महावीर मंदिर और इस्कॉन मंदिर में घर बैठे करें लाइव आरती के दर्शन, जानें पूरी टाइमिंग
Next article झालमुड़ी ही नहीं, इन 8 बंगाली डिशेज के भी दीवाने हैं लोग, स्वाद ऐसा जो बार-बार बुलाये बंगाल
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel