[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता कोलकाता में अस्पताल के लिफ्ट में फंसने से एक व्यक्ति की मौत, पांचवीं मंजिल पर भर्ती था बेटा

कोलकाता में अस्पताल के लिफ्ट में फंसने से एक व्यक्ति की मौत, पांचवीं मंजिल पर भर्ती था बेटा

0
कोलकाता में अस्पताल के लिफ्ट में फंसने से एक व्यक्ति की मौत, पांचवीं मंजिल पर भर्ती था बेटा
आरजी कर अस्पताल

Kolkata News: कोलकाता. आरजी कर अस्पताल में लिफ्ट में फंसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक का नाम अरूप बनर्जी (40) है और वह दमदम का रहनेवाला बताया जा रहा है. शुक्रवार सुबह हुई इस घटना के बाद अरूप बनर्जी के परिजनों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया. शुरुआती जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5 बजे अरूप बनर्जी अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर की लिफ्ट से पांचवीं मंजिल पर जा रहा था. इसी दौरान लिफ्ट में फंसने से उसकी मौत हो गई.

लिफ्ट में मौजूद नहीं था ऑपरेटर

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, घटना के समय लिफ्ट ऑपरेटर मौजूद नहीं था. इसलिए दुर्घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. हादसे की सूचना मिलते ही ताला पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे. बतायाजा रहा है कि अरूप के बेटों में से एक का आरजी कर अस्पताल में इलाज चल रहा है. वह अपने चार वर्षीय सबसे छोटे बेटे और पत्नी के साथ अपने बेटे से मिलने अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर की पांचवीं मंजिल पर जा रहा था, लेकिन किसी कारणवश वे लिफ्ट में फंस गए. एक जोरदार झटके के बाद लिफ्ट ऊपर जाने के बजाय नीचे तहखाने में उतर गई.

पत्नी और बेटे को बचाया गया

ताला पुलिस स्टेशन मामले की जांच कर रहा है. पुलिस अधिकारी का कहना है कि लिफ्ट की से चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे और लिफ्ट खोली गई. तीनों को बाहर निकाला गया. अरूप की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन उनका सबसे छोटा बेटा और पत्नी सुरक्षित हैं. अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना किसी यांत्रिक खराबी के कारण हुई थी या नहीं. अस्पताल परिसर में तनाव को देखते हुए केंद्रीय बल मौके पर मौजूद है. स्थिति अब नियंत्रण में है. पुलिस ने बताया कि अरूप के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. परिवार की ओर से अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

परिजनों का अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ गुस्सा

अरूप के परिजनों ने अस्पताल अधिकारियों के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल की लिफ्टों में ज्यादातर समय कोई ऑपरेटर या ड्राइवर मौजूद नहीं रहता. नतीजतन, ऊपर-नीचे आने-जाने में जान जोखिम में डालनी पड़ती है. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर जैसे महत्वपूर्ण विभाग में ऐसी लापरवाही कैसे हो सकती है. अरूप के एक रिश्तेदार ने कहा- मैं इस बार लिफ्ट में चढ़ने का जोखिम कैसे उठाऊं. ज्यादातर समय तो मदद के लिए कोई मौजूद ही नहीं होता.

Also Read: बंगाल : पुलिस अधिकारी ने महिला को मारा थप्पड़, लोगों ने घेरा तो मांगनी पड़ी माफी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel