[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता कोलकाता: अर्धनग्न अवस्था में मिले लिव-इन कपल के शव, युवती के सिर पर चोट के निशान

कोलकाता: अर्धनग्न अवस्था में मिले लिव-इन कपल के शव, युवती के सिर पर चोट के निशान

0
कोलकाता: अर्धनग्न अवस्था में मिले लिव-इन कपल के शव, युवती के सिर पर चोट के निशान
कमरे से बरामद शव

Kolkata: कोलकाता . दक्षिण कोलकाता के गोल्फग्रीन थाना क्षेत्र के अरविंद नगर इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आयी है. यहां एक फ्लैट से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक प्रेमी युगल के सड़े-गले शव बरामद किये गये हैं. मृतक युवक की पहचान मोहम्मद दिलशाद के रूप में हुई है, जो तिलजला का निवासी था. वहीं, मृत युवती की पहचान मेहुली सान्याल के रूप में हुई है, जो रामगढ़ की रहने वाली बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, दिलशाद पिछले छह महीने से उक्त फ्लैट में किराये पर रह रहा था.

दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

घटना का खुलासा तब हुआ, जब फ्लैट से तेज दुर्गंध आने लगी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गोल्फग्रीन थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट का दरवाजा तोड़कर दोनों शव बरामद किये. प्राथमिक जांच में अत्यधिक नशा करने के कारण मौत की आशंका जतायी जा रही है. हालांकि पुलिस हत्या, आत्महत्या और अन्य संभावित कारणों समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

युवती के सिर पर चोट के निशान

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कमरे के फर्श पर दोनों के शव पड़े मिले. युवती का शव निर्वस्त्र अवस्था में था, जबकि युवक के शरीर पर केवल अंतर्वस्त्र थे. शवों की स्थिति से अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी मौत दो से तीन दिन पहले हुई थी, जिसके कारण शव सड़ने लगे थे. मृत युवती के सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं. पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि नशे की हालत में गिरने से यह चोट लगी हो सकती है. फ्लैट की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में शराब की बोतलें तथा अन्य संदिग्ध नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं. बरामद पदार्थ के कोकीन होने की आशंका जतायी जा रही है, जिसकी जांच की जा रही है.

बगल के कमरे से नशे की हालत में मिले दोस्त

मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि जिस फ्लैट से दोनों शव बरामद हुए, उसके बगल के कमरे से पुलिस ने मृत युगल के एक दोस्त और उसकी महिला मित्र को अचेतावस्था में बरामद किया. पुलिस के अनुसार, दोनों इतने अधिक नशे में थे कि उन्हें पास के कमरे से आ रही सड़न की दुर्गंध तक का एहसास नहीं हुआ. पुलिस ने दोनों का इलाज कराने के बाद उन्हें हिरासत में लेकर गोल्फग्रीन थाने में पूछताछ शुरू कर दी है. जांचकर्ताओं का सवाल है कि यदि शनिवार सुबह ही दोनों की मौत हो गयी थी, तो 24 घंटे से अधिक समय तक उसी फ्लैट में रहने के बावजूद उन्हें घटना की जानकारी कैसे नहीं हुई.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फ्लैट में अक्सर होती थीं देर रात तक पार्टियां

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि फ्लैट किराये पर लेने वाले लोगों ने खुद को टॉलीवुड और एक निजी कंपनी से जुड़ा बताया था. इसी वर्ष फरवरी में छह हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर यह फ्लैट लिया गया था. पड़ोसियों के अनुसार, फ्लैट में अक्सर युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था और देर रात तक पार्टियां होती थीं. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को भी ये चारों दोस्त एक साथ थे और उसी समय से लगातार नशा कर रहे थे. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा.

Also Read: कोलकाता पुलिस बनेगी दिल्ली पुलिस की तरह हाइटेक, सरकार ने मांगी रिपोर्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel