[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता विधानसभा चुनाव 2026 से पहले पीएम मोदी बंगाल और असम को देंगे स्लीपर वंदे भारत की सौगात

विधानसभा चुनाव 2026 से पहले पीएम मोदी बंगाल और असम को देंगे स्लीपर वंदे भारत की सौगात

0
विधानसभा चुनाव 2026 से पहले पीएम मोदी बंगाल और असम को देंगे स्लीपर वंदे भारत की सौगात
हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलेगी पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन.

Kolkata-Guwahati Sleeper Vande Bharat: मां काली की नगरी कोलकाता से मां कामाख्या की नगरी गुवाहाटी के बीच जल्द वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दौड़ेगी. 18-19 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां काली की नगरी कोलकता और मां कामाख्या की नगरी गुवाहाटी के बीच चलने वाली कोलकाता-गुवाहाटी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

ट्रेन की खूबियां

  • बेहतर कुशनिंग
  • एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन किये गये बर्थ
  • सुगम आवागमन के लिए वेस्टिब्यूल वाले स्वचालित दरवाजे
  • बेहतर सस्पेंशन
  • शोर कम करके बेहतर और आरामदायक यात्रा
  • स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली (कवच)
  • आपातकालीन टॉक-बैक प्रणाली
  • उच्च स्वच्छता मानकों के लिए कीटाणुनाशक तकनीक

असम और बंगाल के बीच चलेगी देश की पहली स्लीपर वंदे भारत

नववर्ष 2026 के पहले दिन अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही कोलकाता और गुवाहाटी के बीच भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे. रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा और असम के गुवाहाटी के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया हवाई यात्रा की तुलना में काफी कम होगा.

Kolkata Guwahati Sleeper Vande Bharat Express 1
विधानसभा चुनाव 2026 से पहले पीएम मोदी बंगाल और असम को देंगे स्लीपर वंदे भारत की सौगात 4

2-3 दिन में स्लीपर वंदे भारत की शुरुआत की तारीख की होगी घोषणा

रेल मंत्री ने कहा कि ये सेवाएं अगले 15-20 दिनों में, संभवतः 18 या 19 जनवरी के आसपास प्रारंभ हो जायेंगी. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया है और सब कुछ स्पष्ट है. वह अगले 2-3 दिन में स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की तारीख की घोषणा करेंगे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Kolkata-Guwahati Sleeper Vande Bharat: 2300 से 3600 रुपए तक होगा स्लीपर वंदे भारत का किराया

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि गुवाहाटी-हावड़ा हवाई यात्रा का किराया लगभग 6,000 से 8,000 रुपए के बीच है. वंदे भारत में थर्ड एसी का किराया भोजन सहित लगभग 2,300 रुपए, सेकेंड एसी का किराया लगभग 3,000 रुपए और फर्स्ट एसी का किराया लगभग 3,600 रुपए होगा. उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर किराया तय किया गया है. असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव इस वर्ष होने हैं.

Kolkata Guwahati Sleeper Vande Bharat
स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ऐसा है इंटीरियर. फोटो : रेल मंत्रालय के एक्स हैंडल से.

ट्रेन में दिखेगी क्षेत्रीय आतिथ्य की झलक

ट्रेन की विशेषताओं के बारे में रेल मंत्री ने कहा है कि देश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में क्षेत्रीय आतिथ्य की झलक भी देखने को मिलेगी. उन्होंने बताया है कि कोलकाता से चलने वाली ट्रेन में लोगों को बंगाली व्यंजन परोसे जायेंगे, तो गुवाहाटी से चलने वाली ट्रेन में असमिया भोजन की व्यवस्था होगी.

स्लीपर वंदे भारत के 16 डिब्बों में होंगी 823 सीटें

रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि ट्रेन में 16 डिब्बे होंगे. इसमें 11 डिब्बे थर्ड एसी, 4 डिब्बे सेकंड एसी और 1 डिब्बा फर्स्ट एसी का होगा. इन 16 डिब्बों में कुल 823 सीटें होंगी. इनमें से 611 सीटें थर्ड एसी में, 188 सेकेंड एसी में और 24 फर्स्ट एसी में होंगी.

ट्रेन में उपलब्ध सुविधाएं

ट्रेन में उपलब्ध अन्य विशेषताओं में बेहतर कुशनिंग के साथ एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन किये गये बर्थ, सुगम आवागमन के लिए वेस्टिब्यूल वाले स्वचालित दरवाजे, बेहतर सस्पेंशन और शोर कम करके बेहतर यात्रा आराम, स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली (कवच), आपातकालीन टॉक-बैक प्रणाली और उच्च स्वच्छता मानकों को बनाये रखने के लिए कीटाणुनाशक तकनीक शामिल हैं.

कीटाणुनाशक तकनीक का होगा इस्तेमाल

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारों को बताया कि यह कीटाणुनाशक तकनीक 99.9 प्रतिशत रोगाणुओं को नष्ट कर देगी. इसी तकनीक का उपयोग वंदे भारत चेयर-कार संस्करण में भी किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें

हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस गिरिडीह-मधुपुर रूट से चलाने की तैयारी में रेल प्रशासन

पटरी पर जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, बंगाल के उत्तरपाड़ा में बनेंगी 80 गाड़ियों की बोगियां

Previous article गोपालगंज के खो-खो खिलाड़ी स्टेट चैंपियनशिप के लिए हैदराबाद रवाना
Next article Team India Schedule 2026: साल के पहले दिन देखें पूरे साल का क्रिकेट कैलेंडर
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel