[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता कोलकाता गोदाम हादसा : मुख्य ठेकेदार समेत 17 की मौत, बचाव अभियान में जुटा भारतीय रेलवे

कोलकाता गोदाम हादसा : मुख्य ठेकेदार समेत 17 की मौत, बचाव अभियान में जुटा भारतीय रेलवे

0
कोलकाता गोदाम हादसा : मुख्य ठेकेदार समेत 17 की मौत, बचाव अभियान में जुटा भारतीय रेलवे
कोलकाता के तारातला गोदाम हादसे के बाद मलबे से लोगों की तलाश जारी. फोटो : एएनआई

Kolkata Godown collapse: चार दिन पहले कोलकाता में गोदाम ढहने की घटना में घायल 2 और लोगों की मौत के बाद शनिवार को मृतकों की संख्या 17 हो गयी. अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न एजेंसियों की बचाव टीमें मौके पर मलबे में तलाश अभियान चला रही हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई व्यक्ति उसमें फंसा न रह गया हो.

मोबाइल फोन टावर से फंसे लोगों की तलाश

उन्होंने बताया कि मलबे में फंसे लोगों का पता लगाने के लिए वहां कैमरे लगाये गये हैं. इसके अलावा मलबे में दबे उन लोगों का पता लगाने के लिए मोबाइल फोन टावर के डेटा का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिनके फोन अभी भी सक्रिय हैं.

खोज अभियान पूरा होने के बाद हटाये जायेंगे मलबे

एक अधिकारी ने कहा- हमारी प्राथमिकता खोज और बचाव अभियान को पूरा करना है. टीम ढहे हुए ढांचे के हर हिस्से की सावधानीपूर्वक जांच कर रही है. जब हम पूरी तरह आश्वस्त हो जायेंगे कि अंदर कोई फंसा नहीं है, तभी बड़े पैमाने पर मलबा हटाने का काम शुरू होगा.

इसे भी पढ़ें : तारातला हादसे के मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 12 लाख रुपए, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने घटना पर जताया शोक

घायलों का एसएसकेएम में चल रहा इलाज

राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में इलाजरत बासंती निवासी खालेक सरदार की मौत हो गयी. इसके साथ ही इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हो गयी. शेष घायलों का एसएसकेएम अस्पताल में इलाज चल रहा है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Kolkata Godown collapse: बचाव अभियान में शामिल हुआ भारतीय रेलवे

एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) द्वारा मलबे में फंसे लोगों की तलाश को आसान बनाने के लिए मुड़े हुए स्टील के ढांचों को काटने और हटाने में सहायता मांगे जाने के बाद भारतीय रेलवे शुक्रवार को बचाव अभियान में शामिल हो गया.

हादसे में मुख्य ठेकेदार की भी हो गयी मौत

कोलकाता में बुधवार अपराह्न निर्माणाधीन गोदाम ढह गया था. इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में नामजद 5 लोगों में शामिल मुख्य ठेकेदार का शव घटनास्थल से बरामद किया गया. पुलिस ने ढांचे के ढहने के कारणों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है.

इसे भी पढ़ें

कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम हादसे के बाद क्यों चर्चा में है बेहरा ब्रदर्स?

कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढहने से 5 मरे, रेस्क्यू में ली गयी सेना की मदद, 3 गिरफ्तार, देखें Photos

Previous article Lakhisarai News : नाबालिग को भगाने का आरोपी युवक गिरफ्तार, लड़की सकुशल बरामद
Next article पलामू में पांडू पुलिस ने अवैध भंडारण किए गए 4800 सीएफटी बालू को किया जब्त, प्राथमिकी दर्ज
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel