[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता मां काली के दरबार में बॉलीवुड ‘क्वीन’ कंगना रनौत, बंगाल और देशवासियों की सुख-शांति का मांगा आशीर्वाद

मां काली के दरबार में बॉलीवुड ‘क्वीन’ कंगना रनौत, बंगाल और देशवासियों की सुख-शांति का मांगा आशीर्वाद

0
मां काली के दरबार में बॉलीवुड ‘क्वीन’ कंगना रनौत, बंगाल और देशवासियों की सुख-शांति का मांगा आशीर्वाद
मां काली की पूजा करती बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा की स्टार प्रचारक कंगना रनौत.

Kangana Ranaut Kalighat Temple Visit: बॉलीवुड की ‘क्वीन’ और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत मंगलवार को कोलकाता के ऐतिहासिक कालीघाट मंदिर पहुंचीं. बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की गहमागहमी के बीच कंगना का यह मंदिर दर्शन काफी चर्चा में है. उन्होंने मां काली के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की और पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की.

Kangana Ranaut Kalighat Temple Visit West Bengal Elections 2026 News
पूजा की डाली लेकर मंदिर में जातीं कंगना रनौत.

भक्ति और आध्यात्मिकता का संगम

कंगना रनौत ने मां काली के स्नेहपूर्ण रूप के सामने नतमस्तक होकर न केवल अपनी व्यक्तिगत आस्था प्रकट की, बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल और देशवासियों के कल्याण की कामना भी की. कंगना ने इस यात्रा को महज एक दर्शन नहीं, बल्कि भक्ति, संस्कृति और आध्यात्मिकता का सुंदर मिलन बताया. चुनाव के बीच कंगना की इस यात्रा ने बंगाल की धार्मिक विरासत और परंपराओं को फिर सुर्खियों में ला दिया है.

Kangana Ranaut Kalighat Temple Visit West Bengal Elections 2026 News Today
मां की पूजा करने के बाद प्रसन्न मुद्रा में भाजपा नेता और अभिनेत्री कंगना रनौत.

सियासी गलियारों में चर्चा, भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश

हालांकि, यह कंगना रनौत की धार्मिक यात्रा थी, लेकिन विधानसभा चुनाव 2026 के इस मौसम में कालीघाट मंदिर में उनकी उपस्थिति को राजनीतिक चश्मे से भी देखा जा रहा है. कंगना अक्सर अपनी मुखरता और धार्मिक झुकाव के लिए जानी जाती हैं. उनके इस दौरे ने भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Kangana Ranaut Kalighat Temple Visit: सोशल मीडिया पर वायरल कंगना की तस्वीरें

कालीघाट की इस पुण्यभूमि पर कंगना ने मंदिर के पुजारियों से आशीर्वाद लिया और बंगाल की पावन मिट्टी को नमन किया. उनकी इस यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. मां काली के प्रांगण में प्रवेश करने से पहले कार में ही उन्होंने अपने जूते उतार दिये थे. कंगना रनौत भाजपा की मुखर सांसद हैं. बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए पार्टी ने उन्हें स्टार प्रचारक बनाया है. इसका मतलब यह है कि बंगाल में कंगना रनौत भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगीं.

इसे भी पढ़ें

मतुआ और अल्पसंख्यकों को चुन-चुनकर वोटर लिस्ट से हटाया, ममता बनर्जी का बड़ा आरोप

9 अप्रैल को आसनसोल के पोलो ग्राउंड में गरजेंगे पीएम मोदी, गैलेक्सी मॉल से कोर्ट तक नो एंट्री

खरगे-सोनिया और राहुल-प्रियंका समेत 40 दिग्गज करेंगे कांग्रेस का प्रचार, स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्ट यहां देखें

बंगाल चुनाव 2026 में ‘बाबरी’ मस्जिद ने बदला सियासी गणित, ढह जायेगा TMC का ‘अल्पसंख्यक’ किला?

Previous article पटना-खोरधा स्पेशल ट्रेन 9 अप्रैल से शुरू, झाझा में रुकेगी, जमुई को नजरअंदाज करने पर बढ़ी नाराजगी
Next article नए माता-पिता को इन 5 बातों के लिए हमेशा रहना चाहिए तैयार, वरना बाद में हो सकती है दिक्कत
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel