[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बंगाल में बुजुर्गों को भी शुभेंदु अधिकारी देंगे नौकरी, इस श्रेणी में होगी संविदा पर बहाली

बंगाल में बुजुर्गों को भी शुभेंदु अधिकारी देंगे नौकरी, इस श्रेणी में होगी संविदा पर बहाली

0
बंगाल में बुजुर्गों को भी शुभेंदु अधिकारी देंगे नौकरी, इस श्रेणी में होगी संविदा पर बहाली
शुभेंदु अधिकारी

Jobs in West Bengal : शिव कुमार राउत, कोलकाता. पश्चिम बंगाल सरकार ने सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के लिए रोजगार का नया अवसर उपलब्ध कराना जा रहा है. राज्य के रजिस्ट्रेशन एंड स्टांप रेवेन्यू निदेशालय की ओर से ग्रुप-डी श्रेणी के रिक्त पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की गयी है. सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य खाली पदों को भरने के साथ-साथ अनुभवी कर्मचारियों को फिर से कार्य प्रणाली से जोड़ना है. जारी विज्ञापन के अनुसार कुल चार रिक्त पदों पर नियुक्ति की जायेगी.

6 महीने के लिए संविदा पर होगी नौकरी

आवेदन के लिए वही उम्मीदवार पात्र होंगे जो सेवानिवृत्ति के समय पश्चिम बंगाल सरकार में ग्रुप-सी या ग्रुप-डी श्रेणी के पदों पर कार्यरत थे. आवेदकों के लिए अधिकतम आयु सीमा भी तय की गई है. 1 जून 2026 तक उम्मीदवार की आयु 64 वर्ष 6 माह से अधिक नहीं होनी चाहिए. चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति शुरुआती तौर पर 6 महीने के लिए संविदा के आधार पर की जायेगी. हालांकि, विभागीय आवश्यकता और कार्य प्रदर्शन के आधार पर कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतिमाह 8 हजार रुपये होगा मानदेय

विज्ञापन के मुताबिक चयनित कर्मचारियों को प्रतिमाह 8 हजार रुपये मानदेय दिया जायेगा. उन्हें ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए निर्धारित सामान्य प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभानी होंगी. युक्ति निदेशालय के मुख्य कार्यालय या उसके अधीन किसी भी कार्यालय में की जा सकती है. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 2 जून 2026 शाम 4 बजे तक निर्धारित की गयी है. योग्य उम्मीदवारों को चयन समिति द्वारा इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा और इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जायेगा. राज्य के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए इसे एक अहम अवसर माना जा रहा है, जिससे वे दोबारा सरकारी सेवा से जुड़ सकेंगे.

Also Read: पश्चिम बंगाल में आ रही है नौकरी की बहार, शुभेंदु अधिकारी करेंगे इस विभाग में बंपर बहाली

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel