[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : थोड़ी देर में रेड रोड पर 35000 लोग एक साथ करेंगे योगाभ्यास, पीएम मोदी करेंगे अगुवाई

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : थोड़ी देर में रेड रोड पर 35000 लोग एक साथ करेंगे योगाभ्यास, पीएम मोदी करेंगे अगुवाई

0
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : थोड़ी देर में रेड रोड पर 35000 लोग एक साथ करेंगे योगाभ्यास, पीएम मोदी करेंगे अगुवाई
रेड रोड के किनारे योगाभ्यास करते लोग, कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेतीं रूपा गांगुली और मुख्य कार्यक्रम स्थल पर लगे प्रधानमंत्री मोदी का कटआउट. फोटो : एएनआई

International Yoga Day 2026: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून (रविवार) को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में देश के सबसे बड़े आयोजनों में से एक में लगभग 35,000 लोगों के जुटने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

शुभेंदु सरकार के कार्यकाल का पहला बड़ा कार्यक्रम

आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने बताया कि यह पहली बार है, जब पश्चिम बंगाल इतने बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है. इसमें योग संस्थानों, विद्यार्थियों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के सभी वर्गों के लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें : Photos: कोलकाता में पीएम मोदी के साथ 10 लाख लोग करेंगे योगाभ्यास, रेड रोड पर होगा मुख्य कार्यक्रम

योग संगम पोर्टल पर संगठनों ने किया पंजीकरण

उन्होंने कहा कि इस साल के समारोहों की एक अहम बात ‘योग संगम पोर्टल’ के जरिये संगठनों का बड़े पैमाने पर पंजीकरण है, जो अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 का सामुदायिक भागीदारी वाला मुख्य मंच है. यह पोर्टल संस्थानों, संगठनों और समुदायों को ‘कॉमन योग प्रोटोकॉल’ (सीवाईपी) के आधार पर पंजीकरण करने और एक साथ योग सत्र आयोजित करने की सुविधा देता है.

International Yoga Day 2026 Pm Narendra Modi Red Road Kolkata West Bengal
हुगली नदी के बीच में योगाभ्यास के लिए तैयार जेटी. फोटो : पीटीआई

International Yoga Day 2026: हुगली नदी में 500 नावों पर योग मुख्य आकर्षण

कोटेचा ने बताया कि मुख्य आकर्षणों में एक बड़ा योग कार्निवल और हुगली नदी पर योग का एक अनोखा प्रदर्शन है, जहां लगभग 500 नावों पर लोग एक साथ योग करेंगे. यह इस साल के समारोह की सबसे खास बातों में से एक होगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

7:00 से 7:45 बजे तक होगा योग कार्यक्रम

कोटेचा ने कहा कि कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे एक देशव्यापी सत्र के साथ शुरू होगा, जिसमें प्रतिभागी प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे. इसके बाद सुबह 7:00 बजे से 7:45 बजे तक प्रधानमंत्री की अगुवाई में सामूहिक ‘कॉमन योग प्रोटोकॉल’ सत्र होगा.

2014 में संयुक्त राष्ट्र ने स्वीकार किया था प्रस्ताव

भारत का प्रस्ताव वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा अपनाये जाने के बाद से, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस दुनिया की सबसे बड़ी जन स्वास्थ्य पहलों में से एक बन गया है.

इसे भी पढ़ें

बाबा तारकेश्वर की धरती से पीएम मोदी का ममता ब्रिगेड पर बड़ा प्रहार, बंगाल को लूटने वाले लौटा रहे पैसे, जा रहे जेल

बंगाल की हवा में नयी ताजगी है, जैसे राज्य अब बेड़ियों से आजाद हो गया हो, तारकेश्वर में बोले प्रधानमंत्री मोदी

Previous article पिता का सम्मान करने वालों पर क्यों बरसती है भगवान की कृपा? जानिए धर्म, संस्कार और जीवन का गहरा संबंध
Next article Jehanabad News : जानें जहानाबाद जिले में दर्शन
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel