[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बंगाल: हावड़ा-बर्दवान लाइन पर ब्रेक डाउन, डेढ़ घंटे तक बंद रहा ट्रेनों का परिचालन

बंगाल: हावड़ा-बर्दवान लाइन पर ब्रेक डाउन, डेढ़ घंटे तक बंद रहा ट्रेनों का परिचालन

0
बंगाल: हावड़ा-बर्दवान लाइन पर ब्रेक डाउन, डेढ़ घंटे तक बंद रहा ट्रेनों का परिचालन
सांकेतिक फाइल फोटो.

Indian Railways: हावड़ा: हावड़ा और बर्दवान के बीच ओवरहेड करंट फेल होने से रविवार की सुबह करीब डेढ़ घंटे तक इस रेलखंड पर ब्रेक डाउन रहा. जहां तहां ट्रेनें रुकी रहीं. स्टेशन पर यात्रियों में अफरा-तफरी देखी गयी. रविवार होने के कारण अन्य दिनों के मुकाबले भीड़ कम थी, लेकिन यात्रियों को परेशान देखा गया. पूर्वी रेलवे के सूत्रों के अनुसार, ओवरहेड उपकरण में बिजली चली गई थी, जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न हुई. इस स्थिति में, हुगली स्टेशन पर टिकटों की बिक्री भी अस्थायी रूप से रोक दी गई. परिणाम स्वरूप, स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई.

कई लोकल और लंबी दूरी की ट्रेंने बाधित

जानकारी के अनुसार हुगली और बांडेल स्टेशनों के बीच ओवरहेड तार टूट जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. इससे रेल सेवाएं प्रभावित हुईं. हावड़ा-बर्दवान, हावड़ा-कटवा और बांडेल-नैहाटी लाइनों पर आने-जाने वाली दोनों ओर की रेल सेवाएं लगभग डेढ़ घंटे तक निलंबित रहीं. कई लोकल ट्रेनें और कुछ लंबी दूरी की ट्रेनें विभिन्न प्लेटफार्मों पर रोक दी गईं.हालांकि, बाद में स्थिति सामान्य हो गई.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यात्रियों को हुई परेशानी

ट्रेन के अचानक रुकने से यात्री रास्ते में ही फंस गए. कई लोग स्टेशन और ट्रेन के बीच काफी देर तक अटके रहे. चूंकि रविवार को बहुत से लोग इधर-उधर यात्रा करते हैं, इसलिए ट्रेन में इस तरह की रुकावट से आम लोगों को काफी असुविधा हुई है. इस बीच, ट्रेन में इस रुकावट के संबंध में पूर्वी रेलवे के सीपीआरओ ने कहा- ओवरहेड उपकरण में सर्किट की खराबी के कारण बिजली गुल हो गई थी. अब ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं.

Also Read: Bengal Weather : दक्षिण में आसमान हो रहा साफ, उत्तर में अभी भी बारिश का अलर्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel