[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बंगाल में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध बम होने की सूचना, सैंथिया के पास रोकी गयी ट्रेनों की आवाजाही

बंगाल में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध बम होने की सूचना, सैंथिया के पास रोकी गयी ट्रेनों की आवाजाही

0
बंगाल में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध बम होने की सूचना, सैंथिया के पास रोकी गयी ट्रेनों की आवाजाही

Indian Railway: कोलकाता. पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सैंथिया रेलवे स्टेशन से लगभग 1.5 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर एक संदिग्ध बम देखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया. इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और एहतियात के तौर पर एक ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. बम की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस के जवान तुरंत मौके पर पहुंच गए. फिलहाल आगे के विवरण की प्रतीक्षा है. अधिकारियों ने अब तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि वह वस्तु वास्तव में बम ही है या मौके से कोई गैर विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है.

बांकुड़ा मुख्य डाक घर में विस्फोट की धमकी

बांकुड़ा मुख्य डाकघर में आरडीएक्स विस्फोटक मौजूद होने की धमकी भरी खबर ईमेल के माध्यम से मिलते ही डाकघर में अफरा-तफरी मच गई. सुबह पौने बारह बजे के करीब मेल आते ही कर्मियों में आतंक व्याप्त हो गया. सभी कर्मचारियों को डाकघर खाली करने का निर्देश दिया गया .दो मिनट के भीतर ही डाकघर खाली हो गया. बताया जाता है की दोपहर 12 से 2 बजे के बीच बम ब्लास्ट होने का समय दिया गया है धमकी भरी ईमेल के आते ही विभाग के तरफ से थाना में ईमेल की कॉपी जमा देते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इस बारे में बांकुड़ा मुख्य डाकघर के सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पोस्ट अनिरुद्ध विश्वास ने बताया की सुबह ईमेल आया था की डाकघर के किसी भी सर्किल के पासपोर्ट कार्यालय में साढ़े बारह से दो बजे के बीच बम ब्लास्ट हो सकता है. सर्किल की तरफ से तुरंत पासपोर्ट कार्यालय से जुड़े डाकघर को खाली करने का निर्देश दिया गया. फिलहाल परिसेवा बंद रखी गईं हैं.

अदालतों को भी मिली बम से उड़ाने की धमकी

यह घटना ऐसे समय में सामनेआई है, जब पिछले दो दिनों से इस पूरे क्षेत्र में लगातार बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं. समाचार एजेंसी के मुताबिक, बुधवार को पश्चिम बंगाल और झारखंड की कम से कम तीन निचली अदालतों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. जिन अदालतों को निशाना बनाया गया, उनमें पश्चिम बंगाल के आसनसोल और सूरी की जिला अदालतें और झारखंड के धनबाद की सिविल कोर्ट शामिल हैं. धमकी भरे ईमेल मिलने के तुरंत बाद अदालत परिसरों को खाली करा लिया गया और सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया.

पश्चिम बंगाल की अन्य खबरों को बढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कहीं से कुछ बरामद नहीं हुआ

पश्चिम बंगाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीमें और बम निरोधक दस्ते अदालत परिसर में पहुंचे तलाशी अभियान पूरी हो चुकी है. कहीं से कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है. धनबाद के डीएसपी (कानून व्यवस्था) नौशाद आलम ने कहा- अदालत परिसर की चप्पे-चप्पे पर तलाशी ली गई है, लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है. एहतियात के तौर पर अदालतों के अंदर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है.

Also Read: भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य को सत्ता बदलने का भरोसा, बोले- नया बंगाल देखना चाहते हैं बंगाली

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel