[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता नष्ट किये गये जब्त अवैध शराब

नष्ट किये गये जब्त अवैध शराब

0
नष्ट किये गये जब्त अवैध शराब

मगरा : अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी विभाग का बड़ा अभियान हुगली. दुर्गापूजा से पहले मगरा थाना क्षेत्र के नमाजगढ़ इलाके में बुधवार को आबकारी विभाग ने अवैध शराब के ठिकानों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया. दुर्गापूजा की शुरुआत से पहले अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मियों की एक टीम ने सुबह से ही इलाके में छापेमारी शुरू की. इस दौरान कई लीटर अवैध शराब जब्त की गयी और 960 लीटर फार्मेंटेड वाॅश (जो शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होता है) को नष्ट कर दिया गया. इसके अलावा, बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किये गये, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. हालांकि, छापेमारी के दौरान अवैध शराब कारोबार में लिप्त कई आरोपी मौके से फरार हो गए. विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उनके पास पहले से ही इस इलाके में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की सूचनाएं थीं, जिसके आधार पर यह अभियान चलाया गया. अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका यह अभियान यहीं नहीं रुकेगा, बल्कि त्योहारों को देखते हुए इसे और तेज किया जायेगा. आबकारी विभाग का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि दुर्गापूजा के दौरान इलाके में अवैध शराब का कारोबार पूरी तरह से बंद हो, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके. इसके अलावा, स्थानीय निवासियों को भी इस तरह के अवैध गतिविधियों की जानकारी विभाग को देने की अपील की गयी है, ताकि समाज को अवैध शराब के दुष्परिणामों से बचाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel