[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता हांसखाली में अवैध घुसपैठ का खुलासा

हांसखाली में अवैध घुसपैठ का खुलासा

0
हांसखाली में अवैध घुसपैठ का खुलासा

बांग्लादेशी युवती और दलाल हुए गिरफ्तार

खुफिया सूचना पर छापा, राणाघाट कोर्ट में हुई पेशी

प्रतिनिधि, कल्याणी

नदिया जिले के हांसखाली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एक बांग्लादेशी युवती और सीमा पार कराने में मदद करने वाले एक भारतीय दलाल को गिरफ्तार किया है. दोनों को शुक्रवार को राणाघाट कोर्ट में पेश किया गया.

पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार रात खुफिया सूचना के आधार पर हांसखाली थाना क्षेत्र के बोरा चुपारिया गांव में छापेमारी की गयी. गांव निवासी प्रकाश टिकादार के घर की तलाशी के दौरान 23 वर्षीय जामी खातून को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक जामी खातून बांग्लादेश के बोगरा जिले की रहने वाली है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह दो दिन पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी. आरोप है कि उसने प्रकाश टिकादार की मदद से सीमा पार की और उसके घर में ठहरी हुई थी. प्राथमिक जांच में यह भी संकेत मिला है कि युवती किसी बड़े शहर में जाने की योजना में थी और कथित तौर पर दलाल गिरोह की सहायता से भारत में प्रवेश किया था. हांसखाली थाने की पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel