[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की बढ़ेंगी मुश्किलें, हुमायूं कबीर ने भवानीपुर में उतारा मुस्लिम उम्मीदवार

बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की बढ़ेंगी मुश्किलें, हुमायूं कबीर ने भवानीपुर में उतारा मुस्लिम उम्मीदवार

0
बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की बढ़ेंगी मुश्किलें, हुमायूं कबीर ने भवानीपुर में उतारा मुस्लिम उम्मीदवार

Humayun Kabir Party Candidates: पश्चिम बंगाल की हाई-प्रोफाइल भवानीपुर सीट पर मुकाबला अब केवल ममता बनर्जी बनाम शुभेंदु अधिकारी तक सीमित नहीं रह गया है. पूर्व टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने बुधवार को अपनी नयी पार्टी ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ के 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सनसनी फैला दी है. कबीर ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यों वाली विधानसभा चुनाव में 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. पार्टी ने भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बर्जी के खिलाफ गैर-बंगाली मुस्लिम महिला पूनम बेगम को मैदान में उतार दिया है.

Humayun Kabir New Party West Bengal Assembly Election 2026 Latest Update
बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की बढ़ेंगी मुश्किलें, हुमायूं कबीर ने भवानीपुर में उतारा मुस्लिम उम्मीदवार 3

हुमायूं कबीर का मास्टरप्लान

  • राज्य की 294 में से 182 सीटों पर चुनाव लड़ना
  • भवानीपुर में गैर-बंगाली मुस्लिम चेहरा उतारकर टीएमसी के मुस्लिम वोट बैंक में सेंधमारी
  • फिरहाद हकीम के पूर्व दामाद को टिकट देकर टीएमसी कुनबे में खलबली
  • AIMIM के साथ चुनावी तालमेल करके मजबूती से बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ना

भवानीपुर में पूनम बेगम देंगी ममता को चुनौती

हुमायूं कबीर ने बताया कि दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर सीट पर तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ पूनम बेगम चुनाव लड़ेंगी. कबीर के इस दांव को अल्पसंख्यक वोटों के ध्रुवीकरण की कोशिश माना जा रहा है. उन्होंने यह भी संकेत दिये कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) के साथ उनकी पार्टी का तालमेल हो सकता है, जिससे कुछ सीटों पर दोस्ताना मुकाबला या समर्थन की स्थिति बनेगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हुमायूं कबीर की पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट

उम्मीदवार का नामविधानसभा क्षेत्रजिला
हुमायूं कबीररेजीनगरमुर्शिदाबाद
हुमायूं कबीरनोदामुर्शिदाबाद
पूनम बेगमभवानीपुरकोलकाता
यासीन हैदरकांदीमुर्शिदाबाद
बापन घोषपूर्वस्थली उत्तरपूर्व बर्धमान
सैयद अहमद कबीरबेलडांगामुर्शिदाबाद
रॉयल इस्लामरतुआमालदा
अब्दुल मिनाज शेखमालतीपुरमालदा
मुस्कुरा बीबीबैष्णवनगरमालदा
अबू शैदमानिकचकमालदा
नसीमुल हकशुजापुरमालदा
सैयद खुबैब अमीनभरतपुरमुर्शिदाबाद
अनुपम रोहदागिरबेहला पूर्वकोलकाता
इम्तियाज मोल्लाफरक्कामुर्शिदाबाद
विजय शेखहरिहरपाड़ामुर्शिदाबाद

हम 182 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं. भवानीपुर में मुख्यमंत्री के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार दे रहे हैं. हमारा उद्देश्य आम जनता का वास्तविक विकास है.

हुमायूं कबीर, अध्यक्ष, आम जनता उन्नयन पार्टी

2 सीटों से चुनाव लड़ेंगे हुमायूं कबीर

हुमायूं कबीर ने खुद भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. वे मुर्शिदाबाद जिले की 2 महत्वपूर्ण सीटों रेजीनगर और नोदा से चुनाव लड़ेंगे. रविवार को पार्टी अपनी पूरी सूची घोषित करेगी. इससे पहले बुधवार को मालदा और मुर्शिदाबाद के लिए घोषित नामों ने टीएमसी की चिंता बढ़ा दी है. विशेष रूप से कांडी सीट से कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के पूर्व दामाद यासीन हैदर को टिकट देकर कबीर ने टीएमसी के अंदरूनी समीकरणों पर सीधा वार कर दिया है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव से पहले फुरफुरा शरीफ पहुंचे हुमायूं कबीर, ममता बनर्जी पर लगाये गंभीर आरोप, वसूली करती है I-PAC

हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

ममता बनर्जी ने मैदान में उतारे 47 मुस्लिम उम्मीदवार, हुमायूं वाली सीट पर लड़ेंगे मुस्तफिजुर

बंगाल के चुनाव में क्यों विफल हो जाती है मुसलमानों की गोलबंदी?

Previous article Giridih News :नगर निगम कार्यालय पहुंचे डिप्टी मेयर, सफाई कर्मचारियों से की मुलाकात
Next article बिजली चोरी को लेकर चार पर प्राथमिकी दर्ज
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel