[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता कोलकाता के कालीघाट पहुंचे चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की मंदिर में पूजा, बाहर लगते रहे वापस जाओ के नारे

कोलकाता के कालीघाट पहुंचे चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की मंदिर में पूजा, बाहर लगते रहे वापस जाओ के नारे

0
कोलकाता के कालीघाट पहुंचे चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की मंदिर में पूजा, बाहर लगते रहे वापस जाओ के नारे
ज्ञालेश कुमार के साथ बंगाल के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

Gyanesh Kumar: कोलकाता: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने तीन दिवसीय बंगाल दौरे के दूसरे दिन सोमवार की सुबह कालीघाट पहुंचे. मुख्य चुनाव आयुक्त ने वहां मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने वापस जाओ के नारे लगाये. पूजा करने के बाद बाहर आए ज्ञानेश कुमार सभी को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा-सभी भाई-बहनों को मेरा नमस्कार. देवी काली सभी की रक्षा करें. विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. ज्ञानेश कुमार पूजा करने के बाद मुस्कुराते हुए कालीघाट से रवाना हुए. वे कालीघाट से न्यूटाउन के एक होटल के लिए रवाना हो चुके हैं. वहां उनकी एक महत्वपूर्ण बैठक है.

सुरक्षा घेरे में था पूरा मंदिर परिसर

चुनाव आयोग की टीम के कालीघाट पहुंचने से पहले ही पूरे मंदिर परिसर को सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया था. वहां कालीघाट में कई लोग तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए. हजरत में भी विरोध प्रदर्शन जारी है. विरोध प्रदर्शनों के बीच, उन्होंने कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर में पूजा की. मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी उनके साथ थे. प्रदर्शनकारियों का दावा है कि वे आम नागरिक हैं. उनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है. वे शिकायत कर रहे हैं कि इतने सारे लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं. दहशत के चलते कई लोगों की मौत हो गई है. इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? वह इसी मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

बंगाल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रविवार रात कोलकाता पहुंची आयोग की टीम

चुनाव आयोग का पूरा दल रविवार रात राज्य में पहुंचा. मुख्य चुनाव आयुक्त समेत कुल 12 लोग बंगाल पहुंचे हैं. राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव और मुख्य निर्वाचन अधिकारी रविवार रात हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करने पहुंचे. वहीं, ज्ञानेश कुमार को शहर में कदम रखते ही विरोध का सामना करना पड़ा. सीपीआईएम के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वीआईपी रोड से गुजरते समय काले झंडे दिखाए और ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए. चुनाव आयुक्त की पूरी बेंच आज कई बैठकें कर रही है. वे दोपहर 1:15 बजे मतदान की तैयारियों की सुरक्षा पर एक बैठक होगी. वे विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठकें करेंगे. तृणमूल प्रतिनिधिमंडल में मंत्री फिरहाद हकीम, चंद्रिमा भट्टाचार्य और तृणमूल के राज्यसभा उम्मीदवार और पूर्व आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार शामिल होंगे.

Also Read: अभिषेक बनर्जी का अमित शाह पर प्रहार, बोले- अब और खेल नहीं, गेम ओवर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel