[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता पुस्तक मेले में विहिप को स्टॉल मिलेगा या नहीं, आज बतायेगा गिल्ड

पुस्तक मेले में विहिप को स्टॉल मिलेगा या नहीं, आज बतायेगा गिल्ड

0
पुस्तक मेले में विहिप को स्टॉल मिलेगा या नहीं, आज बतायेगा गिल्ड

गिल्ड ने कहा स्टॉल केवल प्रकाशन संस्थानों के लिए है विहिप ने कहा : उनकी भी है अपनी प्रकाशन संस्था कोलकाता. पब्लिशर्स एंड बुकसेलर्स गिल्ड ने कोलकाता पुस्तक मेले में इस बार विश्व हिंदू परिषद (विहिप) को स्टॉल लगाने की जगह नहीं दी है. इसे लेकर विहिप द्वारा कलकत्ता हाइकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान गिल्ड ने एक बार फिर कहा कि मौजूदा परिस्थितियों के कारण वे पुस्तक मेले में विहिप को स्टॉल के लिए जगह नहीं देना चाहते हैं. स्टॉल केवल प्रकाशन संस्था के लिए हैं. उन्हें नहीं पता कि वे अपने स्टॉल में क्या प्रदर्शित करेंगे. इस पर विहिप के अधिवक्ता ने कहा कि उनका अपना प्रकाशन संस्था है. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष मेले के दौरान उनकी ओर से जो पुस्तकें प्रदर्शित की गयीं थीं, वे इस साल भी वही प्रदर्शित करेंगे. अधिवक्ता ने कहा कि विहिप के पास उनके प्रकाशन के पुस्तकों की सूची भी है. वहीं, इस संबंध में विहिप के अधिवक्ता अनिंद्य सुंदर दास ने बताया कि पब्लिशर्स एंड बुकसेलर्स गिल्ड की ओर से मंगलवार को अदालत में यह जानकारी दी जायेगी कि वह विहिप को स्टॉल लगाने के लिए जगह देगी या नहीं. गौरतलब है कि इससे पहले मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा ने अदालत में गिल्ड के प्रतिनिधियों को फटकार लगाते हुए कहा कि जब आयोजकों की ओर से विहिप को हर वर्ष स्टॉल लगाने के लिए जगह मुहैया करायी जाती है, तो इस बार क्यों जगह नहीं दी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel