[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता तेलंगाना से मुक्त करायी गयी बच्ची, दो गिरफ्तार

तेलंगाना से मुक्त करायी गयी बच्ची, दो गिरफ्तार

0
तेलंगाना से मुक्त करायी गयी बच्ची, दो गिरफ्तार

बारासात. उत्तर 24 परगना के सासन थाना क्षेत्र में एक साल की बच्ची को बेचने के मामले में पुलिस ने बाल तस्करी गिरोह का पता लगाया, जिसका कनेक्शन अन्य राज्यों से भी जुड़ा है. इस मामले में पहले ही बच्ची के माता-पिता और एक महिला एजेंट को गिरफ्तार किया गया था. हाल ही में पूछताछ के बाद पुलिस ने तेलंगाना से बच्ची को सुरक्षित बरामद किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. अब तक इस मामले में कुल पांच लोग गिरफ्तार हो चुके हैं.जानकारी के मुताबिक, दादपुर पंचायत के बहिरा कालीबाड़ी इलाके के रहने वाले रॉबिन पासवान उर्फ बुरो और उसकी पत्नी टोटोन सरकार पर गरीबी के कारण अपनी बच्ची को बेचने का आरोप है. बच्ची को दत्तपुकुर थाने के बामनगाछी स्टेशन के पास रहने वाली सोनाली साहा उर्फ जसमीना बीबी के जरिये बेचा गया था. आरोप है कि बच्ची के लिए 50,000 रुपये लिये गये थे. पुलिस ने बताया कि एजेंट महिला से पूछताछ के बाद मास्टरमाइंड शिवा नायक को आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया गया. जांच में पता चला कि शिवा ने बच्ची को तेलंगाना के निसंतान पी येल्लर को तीन लाख रुपये में बेच दिया था. बच्ची और गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को ट्रांजिट रिमांड पर सासन लाया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel