[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता छठ पूजा के पहले करनी होगी घाटों की मरम्मत

छठ पूजा के पहले करनी होगी घाटों की मरम्मत

0
छठ पूजा के पहले करनी होगी घाटों की मरम्मत

कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को राज्य सचिवालय नबान्न भवन में हुई बैठक के दौरान छठ पूजा को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी किये. मुख्यमंत्री ने कहा कि कालीपूजा व भैयादूज के बाद छठ पूजा होगी. इसलिए कालीपूजा के बाद से ही घाटों की मरम्मत व साफ-सफाई का कार्य शुरू करना होगा. यह काम छठ के पहले पूरा कर लेना होगा. सीएम ने कहा कि महानगर के साथ-साथ बैरकपुर, हावड़ा, हुगली, चंदननगर व शिल्पांचल के अधिकतर घाटों पर छठ पूजा होती है. लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है. इसलिए प्रत्येक घाट की साफ-सफाई करनी होगी. घाटों की सीढ़ियों पर फिसलन ना हो, इसका भी ध्यान रखना होगा. भीड़ नियंत्रित करने के लिए घाटों के पास बैरिकेड लगाये जाएं और पुलिस को भी यह सुनिश्चित करना होगा कि एक साथ अधिक संख्या में लोग नदी में ना उतरें. पुलिस को घाटों पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था रखनी होगी. मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि घाटों पर लाइटिंग की भी पूरी व्यवस्था रखनी होगी. साथ ही छठ पूजा के दौरान उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर वीआइपी लोगों की गतिविधियों को भी नियंत्रित करने का आदेश दिया, ताकि इसकी वजह से कोई समस्या पैदा ना हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel