[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता PHOTOS: गंगासागर में 85 लाख लोगों ने किया पुण्य स्नान, असम के पुलिसकर्मी की मौत

PHOTOS: गंगासागर में 85 लाख लोगों ने किया पुण्य स्नान, असम के पुलिसकर्मी की मौत

0
PHOTOS: गंगासागर में 85 लाख लोगों ने किया पुण्य स्नान, असम के पुलिसकर्मी की मौत
गंगासागर मेला में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब. फोटो : अर्को

Gangasagar Mela: मान्यता है कि जब सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है उस दिन गंगासागर में स्नान से सौ अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य मिलता है और उन्हें मोक्ष यानि जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति मिल जाती है. इसी सोच के साथ बुधवार को गंगा और सागर के संगम स्थल पर पुण्य स्नान के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा. राज्य के बिजली मंत्री अरूप विश्वास का दावा है कि बुधवार दोपहर 3 बजे तक 85 लाख तीर्थयात्री पावन डुबकी लगा चुके हैं.

सरकारी अधिकारियों और एनजीओ को सतर्क रहने के आदेश

सागरद्वीप स्थित मेला ऑफिस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मंत्री ने बताया कि गुरुवार को भी लोग स्नान के लिए पहुंचेंगे. इसलिए रात भर जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस, विभिन्न एनजीओ को सतर्क रहने को कहा गया है. उन्होंने बताया कि सीएम ममता बनर्जी राज्य सचिवालय में बने कंट्रोल रूम से मेले पर नजर रख रही हैं.

Gangasagar Mela West Bengal News Today 1
गंगासागर में स्नान करती महिलाएं. फोटो : अर्को

बृहस्पतिवार को 1:19 बजे तक है पुण्य काल

मकर संक्रांति और गंगासागर में पुण्य स्नान का शुभ मुहूर्त शुरू हो चुका है. बुधवार दोपहर 1:19 बजे से बृहस्पतिवार अपराह्न 1:19 बजे तक पुण्य काल है. ऐसे में गुरुवार को भी लोग गंगासागर में स्नान करेंगे. मंत्री का दावा है कि गंगासागर में विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों से भी तीर्थयात्री पवित्र स्नान करने पहुंचे हैं. उनका दावा है फ्रांस, यूक्रेन, रूस, यूके और नेपाल से श्रद्धालुओं ने संगम स्थल पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगायी है.

Gangasagar Mela West Bengal
गंगासागर तट का विहंगम दृश्य. फोटो : अर्को

समुद्र तट की सफाई के लिए 30 हजार प्रहरी तैनात

मंत्री ने बताया कि गंगासागर में 24 घंटे लोग स्नान कर रहे हैं. इसलिए हम सागर तट की साफ सफाई पर ध्यान रख रहे हैं. सागर तट की सफाई के लिए 30 हजार प्रहरी तैनात किये गये हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को मिला बंधन सर्टिफिकेट

गंगासागर में स्नान करने वाले इच्छुक श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन की ओर से बंधन प्रमाण पत्र दिया जा रहा है. ताकि यहां संगम स्थल में स्नान करने वाले लोगों के पास परिचय पत्र हो. मंत्री ने बताया कि अब तक 5 लाख 75 हजार लोगों को बंधन सर्टिफिकेट जारी किया गया है.

Gangasagar Mela: सागर मेले में 272 आपराधिक मामले

मेले में पॉकेट मारी के 272 मामले दर्ज हुए हैं. इनमें 260 मामलों में शिकायतकर्ता को चोरी हुई वस्तु को लौटा दिया गया है. वहीं, विभिन्न मामलों में 772 लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

गंगासागर में असम के एक पुलिसकर्मी की मौत

सागरद्वीप में हार्ट अटैक होने से एक तीर्थयात्री की मौत हो गयी. उसे गंगासागर मेला क्षेत्र में बने अस्थायी हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. हैम रेडियो को इसकी जानकारी दी गयी. हैम रेडियो वेस्ट बंगाल क्लब के सेक्रेटरी अंबरीश नाग विश्वास खुद वहां पहुंचे. एक घंटे की कोशिश के बाद उसकी पहचान हो पायी. मृतक का नाम मिथुन मंडल (51) बताया गया है. मिथुन असम में पुलिस टेक्नीशियन के तौर पर कार्यरत थे. वह अकेले गंगासागर मेले में पहुंचे थे.

इसे भी पढ़ें

गंगासागर मेला हुआ हाइटेक, पहली बार खुला ‘मे आइ हेल्प यू कियोस्क’

 Gangasagar Mela Fire: गंगासागर मेला क्षेत्र में लगी आग, शुभेंदु के सोशल मीडिया पोस्ट पर ट्रोल हुईं ममता बनर्जी

गंगासागर तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा पर पुलिस की पैनी नजर, किये विशेष इंतजाम

सरकारी के साथ निजी बसों को भी गंगासागर की ड्यूटी में लगाया गया

Previous article bhagalpur news. समाज की जड़ से जुड़े रहने के लिए लोक संस्कृति को बढ़ावा देने की जरूरत
Next article bhagalpur news. शिक्षा सेवक व तालिमी मरकज को स्मार्टफोन और एजुकेशन किट मिलेगा
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel