[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता दो जिलों में जल्द खोले जायेंगे चार नये एसडीओ कार्यालय

दो जिलों में जल्द खोले जायेंगे चार नये एसडीओ कार्यालय

0
दो जिलों में जल्द खोले जायेंगे चार नये एसडीओ कार्यालय

उत्तर व दक्षिण 24 परगना के सुदूर क्षेत्रों में खुलेंगे नये कार्यालय

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सागरद्वीप में आयोजित कार्यक्रम में की घोषणा

संवाददाता, सागरद्वीप मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को सागरद्वीप में गंगासागर मेला प्रांगण में एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य के सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए चार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चार नये एसडीओ कार्यालय खोलने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि दक्षिण 24 परगना जिले के गोसाबा व पाथरप्रतिमा और उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली व हिंगलगंज में ये एसडीओ कार्यालय खोले जायेंगे. मुख्यमंत्री ने राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत को इसकी प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य के तटवर्ती व बांग्लादेश की सीमा से लगे ये चारों विधानसभा क्षेत्र सुदूर क्षेत्रों में स्थित हैं. ये छोटे-छोटे द्वीप हैं, जहां नदी पार होकर जाना पड़ता है. यहां के लोगों को कोई भी सरकारी कार्य कराने के लिए काफी दूरी तय करना पड़ता है. इसलिए अगर उनके विधानसभा क्षेत्र में ही एसडीओ कार्यालय का निर्माण हो जाये तो इससे उन्हें काफी सहूलियत होगी. इसलिए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को संबंधित जिलों के डीएम से बातचीत कर इसे जल्द क्रियान्वित करने के लिए कहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel