[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता तीन लिफ्ट मैन सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, आज होगी पेशी

तीन लिफ्ट मैन सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, आज होगी पेशी

0
तीन लिफ्ट मैन सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, आज होगी पेशी

मृतक के पिता ने लगाया गैर इरादतन हत्या का आरोप

संवाददाता, कोलकाता

आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में लिफ्ट हादसे में अरूप बनर्जी नामक युवक की मौत के मामले में पुलिस जांच तेज हो गयी है. इस घटना को लेकर मृतक के पिता अमल बनर्जी ने टाला थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिकायत में गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अस्पताल के तीन लिफ्ट मैन सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होनेवालों में दो सुरक्षा अधिकारी भी शामिल हैं. आरोपियों के नाम मिलन कुमार दास (49), विश्वनाथ दास (48) व मानस कुमार गुहा (55) हैं. ये तीनों लिफ्ट मैन हैं. वहीं, गिरफ्तार होनेवाले अन्य दो सुरक्षा अधिकारियों के नाम अशराफल रहमान (31) व शुभादीप दास (24) हैं. पांचों आरोपियों को शनिवार को सियालद कोर्ट में पेश किया जायेगा. वहीं, लालबाजार की होमिसाइड शाखा ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है.

पॉली ट्रॉमा के कारण हुई मौत : इधर, पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में अरूप बनर्जी की मौत का कारण पॉली ट्रॉमा बताया गया है. चिकित्सकों के अनुसार, सीने पर दबाव, हृदय, फेफड़े और लीवर के फटने के साथ-साथ हाथ-पैर और पसलियों के टूटने जैसी करीब 25 गंभीर चोटें पायी गयी हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ये सभी चोटें मृत्यु से पहले की हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि अरूप बनर्जी की मौत लिफ्ट में फंसने के कारण हुई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संबंधित सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel