[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता तृणमूल पार्षद पर फायरिंग, ट्रिगर लॉक हो जाने से बच गयी जान

तृणमूल पार्षद पर फायरिंग, ट्रिगर लॉक हो जाने से बच गयी जान

0
तृणमूल पार्षद पर फायरिंग, ट्रिगर लॉक हो जाने से बच गयी जान

हेलमेट पहने शुक्रवार रात 8.10 बजे बाइक पर आये थे दो बदमाश

कोलकाता नगर निगम के 108 नंबर वार्ड के पार्षद हैं सुशांत घोष, पकड़ा गया एक हमलावर है नाबालिग, दूसरा बाइक लेकर फरार

संवाददाता, कोलकाताकसबा स्थित अपने घर के सामने शुक्रवार को समर्थकों के साथ बैठे कोलकाता नगर निगम के 108 नंबर वार्ड के तृणमूल कांग्रेस के पार्षद सुशांत घोष को टार्गेट कर उनपर फायरिंग की कोशिश की गयी. हालांकि, फायरिंग करने के दौरान पिस्तौल का ट्रिगर लॉक हो जाने के कारण पार्षद की जान बच गयी. घटना के बाद समर्थकों ने भाग रहे हमलावर का पीछा करके उसे पकड़ लिया. हालांकि, उसका साथी बाइक लेकर फरार हो गया. पकड़ा गया आरोपी 17 वर्षीय नाबालिग है. वह बिहार के वैशाली जिले का निवासी बताया गया है. उसने बताया कि किसी ने उसे लालच देकर पार्षद का फोटो देते हुए उन्हें गोली मारने को कहा था. इधर, कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी नाबालिग है. उसके साथी की भी तलाश की जा रही है. पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

घटना के समय घर के सामने समर्थकों के साथ बैठे थे पार्षद

घटना के बाद पार्षद सुशांत घोष ने संवाददाताओं को बताया कि शुक्रवार शाम को वह कसबा स्थित अपने घर के पास समर्थकों के साथ बैठे हुए थे. तभी बाइक पर दो शख्स हेलमेट पहने हुए आये. उन्होंने बाइक रोकी. इसके बाद बाइक से उतरकर एक शख्स उनके पास आया. पार्षद की नजर जबतक उस पर पड़ती, तब तक वह उनके काफी करीब आ गया था. उसने पार्षद पर पिस्तौल तानते हुए फायरिंग की कोशिश की, लेकिन ट्रिगर जाम हो गया और गोली नहीं चली. इस कारण पार्षद की जान बच गयी. इस बीच, पार्षद के एक समर्थक ने हमलावर को धक्का दे दिया. हमलावर संभलते हुए बाइक पर बैठे अपने साथी के पास जाकर वाहन पर बैठने लगा. इस दौरान वह गिर गया. इस बीच, अन्य लोगों ने दौड़ कर हमलावर को पकड़ लिया. बाद में उसे कसबा थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया. वहीं, उसका साथी बाइक के साथ मौके से भाग निकला.

””घटना से भयभीत नहीं, दुखी हूं””

तृणमूल पार्षद सुशांत घोष ने कहा : इस घटना से भयभीत नहीं, बल्कि दुखी हूं. मैं हमलावरों को नहीं जानता. वे बंगाल के नहीं लग रहे थे. फायरिंग करने वाला नाबालिग लग रहा था. पिछले साल अगस्त में भी मुझे जान से मारने की धमकी दी गयी थी. कसबा थाने की पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel