[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता सिंथी में स्क्रैप का ऑयल टैंकर काटने के दौरान भीषण धमाका, श्रमिक के चीथड़े उड़े, एक जख्मी

सिंथी में स्क्रैप का ऑयल टैंकर काटने के दौरान भीषण धमाका, श्रमिक के चीथड़े उड़े, एक जख्मी

0
सिंथी में स्क्रैप का ऑयल टैंकर काटने के दौरान भीषण धमाका, श्रमिक के चीथड़े उड़े, एक जख्मी

एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

संवाददाता, कोलकाता

महानगर के सिंथी थाने के बीटी रोड के पास शुक्रवार सुबह आठ बजे के करीब स्क्रैप ऑयल टैंकर को काटने के दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया. घटना में गैस कटर से टैंकर काट रहा श्रमिक छिटक कर पास के पेड़ पर लटक कर बुरी तरह जख्मी हो गया. धमाके में साथी कर्मचारी भी जख्मी हुआ. तुरंत दोनों को अति गंभीर हालत में आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जाया गया, वहां चिकित्सकों ने श्रमिक सागर सारेन (31) को मृत घोषित कर दिया. इधर, इस घटना में शंकर हल्दार (55) नाम के अन्य व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है. सागर पुरुलिया जिले में स्थित पूंछ थाना क्षेत्र का निवासी था. वहीं शंकर, बरानगर इलाके का निवासी बताया गया है.

खबर पाकर सिंथी थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे. घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए उनका अनुमान है कि टैंकर में क्रूड ऑयल मौजूद होने के कारण किसी तरह से चिंगारी के स्पर्श होने से धमाका हुआ होगा.

धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि सिंथी चौराहे से लगभग एक किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी. घटना से स्थानीय लोग काफी नाराज दिखे. उन्होंने पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाया. लोगों का आरोप था कि इलाके में इस स्क्रैप सेंटर में दिन-रात स्क्रैप वाहनों को काटने का काम चलता रहता है. भीतर वाहनों को काटकर कलपूर्जों को अलग करने के दौरान किसी भी प्रकार का सेफ्टी मेजर्स का ध्यान नहीं रखा जाता है. स्थानीय सिंथी थाने को भी इस बारे में अवगत कराया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. वे सवाल उठा रहे थे कि आखिर मजदूर बिना किसी सुरक्षा के इस तेल टैंकर को क्यों और कैसे काट रहे थे. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. स्क्रैप के वाहनों की कटाई करवाने वाले के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel