[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता हावड़ा में वोट डालकर बूथ से बाहर निकल रहे 82 साल के बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हावड़ा में वोट डालकर बूथ से बाहर निकल रहे 82 साल के बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

0
हावड़ा में वोट डालकर बूथ से बाहर निकल रहे 82 साल के बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Elderly Voter Death: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम चरण के मतदान के बीच हावड़ा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आयी है. उदयनारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 245 पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने आये 82 वर्षीय बुजुर्ग पूर्ण चंद्र दोलुई की मौत हो गयी. वोट डालने के तुरंत बाद हुई इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी. निर्वाचन आयोग के जनरल ऑब्जर्वर ने घटना की पुष्टि की है.

वोट डाला और फिर अचानक गिर पड़े

घटना बुधवार दोपहर की है. उदय नारायणपुर (182-AC) के कुरित पूर्व के रहने वाले पूर्ण चंद्र दोलुई 82 साल की उम्र और बीमारी के बावजूद वे लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने बेटे के साथ बूथ तक आये थे. मतदान केंद्र के भीतर वोटिंग कंपार्टमेंट में अपना वोट डालने के ठीक बाद वे अचानक गिर पड़े. उस समय उनके बेटे भी बूथ के अंदर ही मौजूद थे. उन्हें तुरंत नजदीकी आमता (Amta) अस्पताल ले जाया गया. यहां चेक करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें ब्रॉट डेड (अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत) घोषित कर दिया.

बीमारी बनी मौत की वजह

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग पूर्ण चंद्र दोलुई पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. भीषण गर्मी और शारीरिक कमजोरी के कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ने की आशंका जतायी जा रही है. हालांकि, मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पायेगा.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ऑब्जर्वर ने लिया जायजा, मतदान जारी

घटना की सूचना मिलते ही उदय नारायणपुर के जनरल ऑब्जर्वर ने खुद बूथ संख्या 245 का दौरा किया. उन्होंने बताया कि यह एक प्राकृतिक मृत्यु की घटना लग रही है. इसका चुनाव संबंधी किसी हिंसा से कोई लेना-देना नहीं है. हावड़ा ग्रामीण जिला पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. इस दुखद घटना के बावजूद बूथ पर मतदाताओं की कतारें लगी हुई हैं और लोग शांतिपूर्ण तरीके से वोट डाल रहे हैं.

इसे भी पढ़ें

कालीघाट में शुभेंदु अधिकारी को घेरा, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे, भवानीपुर में TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत के बाद लाठीचार्ज

क्या बंगाल में गुंडा राज है? भवानीपुर के बूथ पर धरने पर बैठीं ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी ने किया पलटवार

बंगाल में टूट जायेगा पहले चरण का 93 प्रतिशत वाला रिकॉर्ड? CEO मनोज अग्रवाल ने बताया पूरा हाल

मौसम की तरह बदली सियासत, विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा जाने वाली इकलौती नेता, कांग्रेस में वापसी का क्या है खेल?

Previous article एक शराब तस्कर गिरफ्तार
Next article इस मदर्स डे अपनी मां के लिए ढूंढ रहे हैं एक स्पेशल गिफ्ट? ये 5 आइडियाज उनके चेहरे पर ले आएंगे मुस्कान
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel