[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में बढ़ी पार्थ चटर्जी की मुश्किलें, ED ने कोलकाता आवास पर मारा छापा

शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में बढ़ी पार्थ चटर्जी की मुश्किलें, ED ने कोलकाता आवास पर मारा छापा

0
शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में बढ़ी पार्थ चटर्जी की मुश्किलें, ED ने कोलकाता आवास पर मारा छापा
पार्थ चटर्जी.

ED Raid Partha Chatterjee: पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक भर्ती घोटाले (SSC Scam) में शनिवार को एक बार फिर हड़कंप मच गया. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता पार्थ चटर्जी के खिलाफ नये सिरे से बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. शनिवार सुबह ईडी की अलग-अलग टीमों ने कोलकाता स्थित पार्थ चटर्जी के आवास और उनके करीबियों के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब पार्थ चटर्जी हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आये हैं.

जमानत के बाद ईडी का सर्च ऑपरेशन

अधिकारियों के मुताबिक, ईडी की यह छापेमारी मनी लाउंडरिंग (PMLA) मामले की जांच का हिस्सा है. शनिवार सुबह केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ ईडी के अधिकारी पार्थ चटर्जी के आवास पर पहुंचे. इसके अलावा, इस घोटाले में कथित बिचौलिये के रूप में जेल में बंद प्रसन्ना कुमार रॉय के घर पर भी तलाशी ली गयी.

तीन बार समन के बाद भी नहीं हुए हाजिर

बताया जा रहा है कि नयी कार्रवाई पार्थ चटर्जी के उस रवैये के बाद की गयी है, जिसमें वे जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हो रहे थे. कक्षा 9 से 12 तक के सहायक शिक्षकों की भर्ती में हुए कथित घोटाले में पूछताछ के लिए ईडी ने उन्हें तीन बार बुलाया था. पार्थ चटर्जी तीनों बार जांच एजेंसी के सामने उपस्थित नहीं हुए. इसके बाद ईडी ने सीधे उनके परिसरों पर धावा बोलने का फैसला किया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ED Raid Partha Chatterjee: 2022 से जारी है जांच

पार्थ चटर्जी को पहली बार जुलाई 2022 में प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. उस समय उनके करीबी के घर से करोड़ों की नकदी बरामद हुई थी.

  • कई स्तर पर जांच : संघीय जांच एजेंसी पार्थ चटर्जी के खिलाफ प्राथमिक शिक्षकों, एसएससी सहायक शिक्षकों के साथ-साथ ग्रुप ‘सी’ और ‘डी’ कर्मचारियों की भर्ती से जुड़े कई मामलों की गहनता से जांच कर रही है.
  • रणनीतिकार से आरोपी तक : वर्ष 2011 में ममता बनर्जी के सत्ता में आने के दौरान पार्थ पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार और महासचिव रह चुके हैं, लेकिन घोटाले में नाम आने के बाद उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

राजनीतिक गलियारों में हलचल

पार्थ चटर्जी के ठिकानों पर दोबारा ईडी की दस्तक ने बंगाल की राजनीति में फिर से गर्मी बढ़ा दी है. चुनाव के इस माहौल में भ्रष्टाचार का यह मुद्दा एक बार फिर से सुर्खियों में है.

इसे भी पढ़ें

TMC के पूर्व विधायक पार्थ चटर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, SSC भर्ती घोटाले में ईडी ने किया तलब

जमानत के बाद पहली बार बेहला पश्चिम पहुंचे TMC के निलंबित नेता पार्थ चटर्जी

अवैध नियुक्तियों के लिए पार्थ और मुकुल डालते थे दबाव

विधानसभा में नयी भूमिका में नजर आयेंगे पार्थ चटर्जी

Previous article US-Iran Peace Talks : कौन हैं वार्ता के लिए आई ईरानी टीम के उड़ान के ‘साथी’!
Next article Ambedkar Jayanti 2026: सफलता, समानता और शिक्षा का संदेश, पढ़ें अबेंडकर जयंती पर ये 30 प्रेरक कोट्स
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel