[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता कोलकाता में पीएम मोदी की मां दुर्गा की वंदना करता विशाल म्यूरल बना आकर्षण का केंद्र

कोलकाता में पीएम मोदी की मां दुर्गा की वंदना करता विशाल म्यूरल बना आकर्षण का केंद्र

0
कोलकाता में पीएम मोदी की मां दुर्गा की वंदना करता विशाल म्यूरल बना आकर्षण का केंद्र
कोलकाता के चोरबागान में बना पीएम मोदी और मां दुर्गा का विशाल म्यूरल. फोटो : विजय बागुई

कोलकाता से विजय बागुई की रिपोर्ट

Durga Puja: पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े सांस्कृतिक और धार्मिक उत्सव दुर्गा पूजा (Kolkata Durga Puja) से पहले ही कोलकाता महानगर कला और आस्था के रंग में सराबोर हो चुका है. मध्य कोलकाता के प्रसिद्ध चोरबागान पूजा परिसर से अनूठी और मनमोहक तस्वीर सामने आयी है.यहां गवर्नमेंट आर्ट कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी कूची के जादू से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक विशाल और भव्य भित्तिचित्र (Mural Painting) तैयार किया है.

महामाया मां दुर्गा की आराधना कर रहे प्रधानमंत्री

इस विशेष कलाकृति में प्रधानमंत्री मोदी को पूरी श्रद्धा के साथ महामाया मां दुर्गा की आराधना और वंदना करते हुए दर्शाया गया है, जो यहां आने वाले श्रद्धालुओं और कला प्रेमियों के बीच भारी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

पारंपरिक बंगाली शैली और आधुनिक कला का बेजोड़ मिश्रण

चोरबागान पूजा पंडाल की दीवारों पर उकेरी गयी इस कलाकृति को अंतिम रूप देने के लिए युवा कलाकारों ने कई दिनों तक दिन-रात कड़ी मेहनत की है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बंगाल की पारंपरिक लोक कला शैली के साथ-साथ आधुनिक चित्रांकन का बेजोड़ और सुंदर समावेश है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में दुर्गा पूजा के 400 करोड़ के सरकारी अनुदान पर संकट! शुभेंदु अधिकारी की एक घोषणा से सहमीं 44000 कमेटियां

Durga Puja: युवा कलाकारों ने बताया अपना उद्देश्य

म्यूरल बनाने वाले युवा कलाकारों का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य दुर्गा पूजा के गहरे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को वैश्विक स्तर पर रेखांकित करना है. देश के प्रधानसेवक को मां दुर्गा के समक्ष प्रार्थना की मुद्रा में दिखाकर उन्होंने भारतीय परंपरा, सनातन आस्था और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति अटूट सम्मान का संदेश देने का प्रयास किया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सेल्फी और तस्वीरों के लिए उमड़ रही पर्यटकों की भीड़

कोलकाता का चोरबागान हर वर्ष अपनी लीक से हटकर बनायी जाने वाली कलात्मक थीम, इनोवेटिव आइडियाज और आकर्षक लाइटिंग व सजावट के लिए पूरे बंगाल में विख्यात है. लेकिन इस साल पूजा की औपचारिक शुरुआत से पहले ही यह भित्तिचित्र पूरे उत्सव का मेजर अट्रैक्शन बन चुका है. पंडाल में आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक अनूठी कलाकृति के सामने सेल्फी ले रहे हैं और तस्वीरें खींच रहे हैं.

पीएम मोदी के म्यूरल की प्रशंसा कर रहे लोग

सोशल मीडिया पर भी पीएम मोदी के इस भक्तिमय रूप वाले भित्तिचित्र की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. आम जनता और वीआईपी मेहमान कलाकारों के इस शानदार और बारीक प्रयास की खुले दिल से सराहना कर रहे हैं. जानकारों का कहना है कि इस तरह की अद्भुत कलात्मक प्रस्तुतियां न केवल दुर्गा पूजा उत्सव की भव्यता को चार चांद लगाती हैं, बल्कि राष्ट्रीय एकता और समाज को एक सकारात्मक व प्रभावी संदेश भी देती हैं.

इसे भी पढ़ें

नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में मनायेंगे नवरात्रि, वैश्विक स्तर पर होगी कोलकाता दुर्गा पूजा की ब्रांडिंग

पश्चिम बंगाल में दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड का शुभारंभ, पांच मिनट में पहुंचेगी डायल 112 पुलिस

सरकारी बस सेवा होगी दुरुस्त, दुर्गा पूजा से पहले कोलकाता की सड़कों पर दौड़ेंगी 460 नयी बसें

बंगाल में फीकी रहेगी दुर्गा पूजा की चमक? आर्थिक तंगी और कॉरपोरेट की दूरी से बढ़ी आयोजकों की टेंशन

Previous article किशनगंज में बस से 47 लाख की हेरोइन बरामद, महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार
Next article अलनीनो का असर: झारखंड में 50% कम बारिश, खेती पर छाया संकट 
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel