[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता 14 को पूर्व मेदिनीपुर में दो अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री

14 को पूर्व मेदिनीपुर में दो अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री

0
14 को पूर्व मेदिनीपुर में दो अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री

हल्दिया.

यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे विभाग ने अमृत भारत योजना के तहत पूर्व मेदिनीपुर के दो प्रमुख रेलवे स्टेशनों तमलुक और हल्दिया को आधुनिक रूप दिया है. करीब दो वर्ष तक चले विकास कार्यों के बाद इन दोनों स्टेशनों का उद्घाटन 14 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.

जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी 2024 को इन दोनों स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास किया गया था. अमृत भारत परियोजना के तहत स्टेशन परिसर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है. अब निर्माण कार्य पूरा होने के बाद 14 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोलकाता से दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिवीजन के हल्दिया सेक्शन के तमलुक और हल्दिया अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर दोनों स्टेशनों को पूरी तरह सजाया गया है और रेलवे प्रशासन की ओर से तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी हैं. इस कार्यक्रम में यात्री संगठनों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है.

पांसकुड़ा-हल्दिया-दीघा साउथ इस्टर्न रेलवे पैसेंजर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सरोज कुमार घड़ा ने बताया कि जिले के रेलवे स्टेशनों के विकास के लिए उनकी संस्था लगातार रेलवे विभाग से मांग करती रही है. उन्होंने कहा कि अमृत भारत योजना के तहत तमलुक और हल्दिया स्टेशनों के आधुनिकीकरण से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. उद्घाटन समारोह में उनकी संस्था के दो प्रतिनिधियों को कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. इससे संस्था के सदस्यों में खुशी है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि केवल तमलुक और हल्दिया ही नहीं, बल्कि भविष्य में जिले के अन्य रेलवे स्टेशनों का भी इसी तरह विकास जायेगा, ताकि यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं मिल सकें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel