[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बंगाल में डेटिंग ऐप गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, फर्जी प्रोफाइल बनाकर 2 करोड़ की ठगी

बंगाल में डेटिंग ऐप गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, फर्जी प्रोफाइल बनाकर 2 करोड़ की ठगी

0
बंगाल में डेटिंग ऐप गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, फर्जी प्रोफाइल बनाकर 2 करोड़ की ठगी
डेटिंग साइट

Dating App: कोलकाता. डेटिंग एप के जरिये लोगों को महिला मित्र उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को लालबाजार के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों की पहचान आदित्य कुंडू, आर्यन सिंह, सैयद शाह खान और सागर कुमार झा के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कसबा इलाके में एक कमरा किराये पर लेकर फर्जी कॉल सेंटर संचालित किया था.

फर्जी एकाउंट बनाकर करता था वसूली

इसके माध्यम से वे फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर और डेटिंग एप का इस्तेमाल कर लोगों को युवतियों से दोस्ती कराने का लालच देते थे. इसके बदले में वे अलग-अलग लोगों से मोटी रकम वसूलते थे. मामले की शिकायत पीड़ितों द्वारा स्थानीय थाने में दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और बुधवार को कार्रवाई करते हुए गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 21 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली में बंगाल का साइबर ठग गिरफ्तार

दूसरी ओर दिल्ली के दक्षिणी पश्चिमी जिले की साइबर थाने की टीम ने भी एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है. बंगाल के 24 परगना जिले का रहनेवाला आनंद कुमार डेटिंग एप पर डॉक्टर, प्रोड्यूसर, वकील, बिजनेसमैन आदि की नकली प्रोफाइल बनाकर 500 से अधिक महिलाओं को धोखा दे चुका है. निजी कंटेंट को वायरल करने की धमकी देकर आनंद ने अब तक महिलाओं से लगभग दो करोड़ रुपये की ठगी की.

Also Read: बंगाल चुनाव: जिसे रखा था चुनाव से दूर, उसे ही बना दिया थाना प्रभारी, अपने ही जाल में उलझा चुनाव आयोग

क्या होता है डेटिंग ऐप

डेटिंग ऐप एक मोबाइल एप्लिकेशन है, जो लोगों को रोमांटिक संबंध, दोस्ती या कैज़ुअल डेटिंग के लिए ऑनलाइन साथी खोजने में मदद करता है. यह लोकेशन और साझा रुचियों के आधार पर उपयोगकर्ता के प्रोफाइल दिखाता है, जहाँ पसंद आने पर ‘स्वाइप’ करके मैच बनाया जाता है और फिर चैट की जा सकती है. Tinder, Bumble, Hinge भारत के लोकप्रिय डेटिंग ऐप हैं.

डेटिंग ऐप के बारे में मुख्य बातें

  • कैसे काम करता है: यूज़र अपनी फोटो, उम्र और रुचियों के साथ प्रोफाइल बनाते हैं. ऐप पास के अन्य उपयोगकर्ताओं के प्रोफाइल सुझाता है.
  • स्वाइप कल्चर: आमतौर पर, दाईं ओर स्वाइप करने का मतलब पसंद करना और बाईं ओर का मतलब नापसंद करना होता है.
  • मैचिंग: जब दो लोग एक-दूसरे को ‘लाइक’ करते हैं, तो ‘मैच’ होता है, जिसके बाद वे बात कर सकते हैं.
  • प्रकार: कुछ ऐप्स लॉन्ग-टर्म रिश्ते पर केंद्रित होते हैं , जबकि कुछ कैज़ुअल डेटिंग के लिए अधिक लोकप्रिय हैं.
  • सुरक्षा और जोखिम: ये ऐप नए लोगों से मिलने का साधन हैं, लेकिन इनमें व्यक्तिगत जानकारी लीक होने या फेक प्रोफाइल का जोखिम भी होता है.

लोकप्रिय डेटिंग ऐप्स

Tinder (टिंडर): सबसे लोकप्रिय, स्वाइप-आधारित प्रणाली.
Bumble (बम्बल): यहाँ केवल महिलाएं ही पहले संदेश भेज सकती हैं.
Hinge (हिंज): खुद को “रिलेशनशिप ऐप” कहता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel