[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बंगाल में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 16000 रुपए तक बढ़ जायेगी बेसिक सैलरी

बंगाल में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 16000 रुपए तक बढ़ जायेगी बेसिक सैलरी

0
बंगाल में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 16000 रुपए तक बढ़ जायेगी बेसिक सैलरी

DA Hike West Bengal: पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने अपने पहले बजट में सरकारी कर्मचारियों को खुश कर दिया. महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) में रिकॉर्डतोड़ 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया. वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता की इस घोषणा के बाद अब राज्य कर्मचारियों का डीए 18 फीसदी से बढ़कर 38 प्रतिशत हो गया है. बंगाल के इतिहास में किसी एक बजट में हुई यह सबसे बड़ी वृद्धि है.

दुर्गा पूजा से ठीक पहले मिलेगा डीए-डीआर का लाभ

बंगाल सरकार इस बढ़े हुए महंगाई भत्ते को 1 अक्टूबर 2026 से पूरे राज्य में लागू करने जा रही है. इसका मतलब यह है कि राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ा हुआ वेतन और पेंशन ठीक त्योहारों के मौसम में मिलेगा. वित्त मंत्री ने कहा है कि इस ऐतिहासिक फैसले का लाभ राज्य सरकार के नियमित कर्मचारियों के अलावा सरकार द्वारा सहायता प्राप्त स्कूलों और कॉलेजों के शिक्षकों व गैर-शिक्षण कर्मचारियों, नगर निगम (Municipal) और पंचायत कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी सेवानिवृत्त पेंशनभोगियों को भी समान रूप से मिलेगा.

आपकी जेब में हर महीने कितने एक्स्ट्रा पैसे आयेंगे?

  • डीए बढ़ोतरी की गणना बेहद आसान है. कर्मचारियों को मिलने वाला अतिरिक्त लाभ उनके बेसिक पे (Basic Pay) का सीधा 20 प्रतिशत होगा.
  • यदि किसी कर्मचारी का मूल वेतन (Basic Pay) 30,000 रुपए है, तो उसकी मासिक सैलरी में ₹6,000 रुपए का इजाफा होगा.
  • यदि मूल वेतन 50,000 रुपए है, तो हर महीने 10,000 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे
  • 80,000 रुपए के मूल वेतन वाले वरिष्ठ अधिकारियों की जेब में हर महीने 16,000 रुपए की बंपर बढ़ोतरी होगी.
  • पेंशनभोगियों को भी इसी तर्ज पर 20 फीसदी की बढ़ोतरी महंगाई राहत (DR) के रूप में दी जायेगी, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी आर्थिक मजबूती मिलेगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

DA Hike West Bengal: केंद्र और राज्य के बीच का अंतर होगा कम

वर्तमान में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को लगभग 55 प्रतिशत डीए मिल रहा है. पश्चिम बंगाल सरकार के इस फैसले के बाद, केंद्र और राज्य सरकार के डीए की दरों के बीच का फासला काफी हद तक कम हो जायेगा. राज्य के कर्मचारी लंबे समय से केंद्रीय दरों के समान डियरनेस अलाउंस की मांग को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन भी कर रहे थे और अदालत में भी लड़ाई लड़ रहे थे.

इसे भी पढ़ें

बंगाल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, शुभेंदु अधिकारी का ऐलान- केंद्र के बराबर मिलेगा महंगाई भत्ता

महंगाई भत्ता एरियर जल्द से जल्द देने की मांग, सरकारी कर्मचारियों ने कोलकाता में निकाली रैली

25 फीसदी डीए मिला, तो बंगाल के सीनियर ऑफिसर्स के अकाउंट में आयेंगे 3 लाख रुपए

डीए बैठक में केवल चार कर्मचारी संगठनों को बुलावा, बंगाल सरकार पर लगे ‘भेदभाव’ के आरोप

Previous article जानें सदर अस्पताल के ओपीडी में किस विभाग में कौन बैठेंगे डॉक्टर
Next article काम की डायरेक्टरी : रोहतास के इन जरूरी सरकारी नंबरों को मोबाइल में करें लें सेव
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel