[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता चुंचुड़ा शिक्षा भवन के सामने भाजपा का प्रदर्शन, डीआइ कार्यालय का घेराव

चुंचुड़ा शिक्षा भवन के सामने भाजपा का प्रदर्शन, डीआइ कार्यालय का घेराव

0
चुंचुड़ा शिक्षा भवन के सामने भाजपा का प्रदर्शन, डीआइ कार्यालय का घेराव

हुगली.

जिले के चुंचुड़ा स्थित पिपुलपाती शिक्षा भवन के सामने गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. आरोप लगाया गया कि शिक्षा भवन के मुख्य गेट पर लिखे गये शिक्षा भवन शब्द को काटकर तृणमूल भवन लिखने की कोशिश की गयी. इसी के विरोध में भाजपा ने बिना किसी दलीय झंडे के प्रदर्शन करते हुए डीआइ कार्यालय का घेराव किया. स्थिति तनावपूर्ण होने पर चुंचुड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया.

सिंगूर सभा में छात्रों को ले जाने का आरोप : भाजपा का यह प्रदर्शन मुख्यमंत्री की सिंगुर में आयोजित जनसभा में स्कूली छात्रों को ले जाने के आरोप को लेकर किया गया. उल्लेखनीय है कि बुधवार को सिंगुर के इंद्रखाली मैदान में हुई जनसभा में पहली पंक्ति में कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं नजर आये थे, जिनके हाथों में सरकारी परियोजनाओं से जुड़े प्लेकार्ड थे.

वीडियो सामने आने के बाद बढ़ा विवाद : पुरशुड़ा के विधायक विमान घोष ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें नालिकुल देशबंधु बाणीमंदिर स्कूल के छात्र-छात्राओं को कतारबद्ध होकर मुख्यमंत्री की सभा में जाते हुए देखा गया. आरोप है कि स्कूल के शिक्षक ही छात्रों को सभा में लेकर गये. हालांकि प्रभात खबर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता. देर से घर लौटने पर अभिभावक जब स्कूल पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि बिना पूर्व सूचना और कक्षाएं चलाए बिना बच्चों को जनसभा में ले जाया गया था. इसे लेकर स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के बीच तीखी बहस हुई,

भाजपा और माकपा ने जताया विरोध स्कूली छात्रों को राजनीतिक सभा में ले जाने के मुद्दे पर भाजपा और माकपा दोनों दलों ने कड़ा विरोध जताया है. इसी के तहत गुरुवार सुबह से चुंचुड़ा शिक्षा भवन के सामने भाजपा का प्रदर्शन जारी रहा. प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ और गेट को ईंट से तोड़ने की कोशिश भी की गयी, हालांकि पुलिस की तत्परता से बड़ा नुकसान टल गया.

डीआइ ने जांच का भरोसा दिया : मामले पर जिला विद्यालय निरीक्षक सत्यजीत मंडल ने कहा कि प्रदर्शनकारियों की बात सुनी गयी है और यह विषय विचारणीय है. उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन और संबंधित डिसिप्लिनरी अथॉरिटी को दी जायेगी. सभी पहलुओं की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel