[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता अब कांग्रेस ने भी शुरू किया SIR का विरोध, कोलकाता में किया प्रदर्शन

अब कांग्रेस ने भी शुरू किया SIR का विरोध, कोलकाता में किया प्रदर्शन

0
अब कांग्रेस ने भी शुरू किया SIR का विरोध, कोलकाता में किया प्रदर्शन
SIR के विरोध में कोलकाता की सड़कों पर उतरे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता.

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के बाद अब कांग्रेस पार्टी ने भी वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का विरोध शुरू कर दिया है. प्रदेश कांग्रेस की ओर से सोमवार को मध्य कोलकाता में विरोध प्रदर्शन किया गया. कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया कि SIR के बहाने वोटर लिस्ट से लीगल वोटर्स के नाम काटने की कोशिश हो रही है.

बैंकशाल कोर्ट से सीईओ पश्चिम बंगाल के ऑफिस तक निकाला मार्च

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार के नेतृत्व में बैंकशाल कोर्ट के पास से पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय तक एक मार्च निकाला गया. यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के नाम पर चुनाव आयोग वोटर्स के नाम काटने की साजिश रच रहा है.

समाज के गरीब और पिछड़े लोग होंगे सबसे अधिक प्रभावित – कांग्रेस

उन्होंने दावा किया कि एसआईआर से गरीब और पिछड़े लोग सबसे अधिक प्रभावित होंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग को मनमानी की छूट नहीं देगी. उन्होंने यह भी कहा कि लोगों के वोटिंग राइट्स छीनने की आयोग की कोशिशों को कांग्रेस पार्टी नाकाम करेगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

SIR में ट्रांसपेरेंसी नहीं, तो जारी रहेगा कांग्रेस का विरोध

शुभंकर सरकार ने कहा कि यदि इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन में ट्रांसपेरेंसी सुनिश्चित नहीं करता है, तो पार्टी अपना आंदोलन जारी रखेगी. बंगाल चुनाव 2026 से पहले शुरू किये गये स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन का तृणमूल कांग्रेस जमकर विरोध कर रही है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में SIR: 1.25 करोड़ वोटर्स के फॉर्म में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को बड़ा आदेश

1.5 करोड़ लोग परेशान, 2000 करोड़ का नुकसान, बंगाल चुनाव से पहले टीएमसी का केंद्र और चुनाव आयोग पर हमला

एसआईआर का एनआरसी कनेक्शन! राज्यसभा में केंद्र पर बरसीं तृणमूल सांसद सुष्मिता

चुनाव के बाद अप्रैल में खत्म हो जायेगा तृणमूल का शासन, बनेगी बीजेपी सरकार, बीरभूम में बोले शुभेंदु अधिकारी

Previous article Bokaro News: सेक्टर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की भूमिका अहम
Next article Aurangabad News : 17 मार्च को सदाकत आश्रम में कांग्रेसियों का होगा महासम्मेलन
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel