[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता जंगीपुर व बहरमपुर में तृणमूल की चुनावी कोर कमेटियां घोषित

जंगीपुर व बहरमपुर में तृणमूल की चुनावी कोर कमेटियां घोषित

0
जंगीपुर व बहरमपुर में तृणमूल की चुनावी कोर कमेटियां घोषित

कोलकाता

. अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआइटीसी) ने जंगीपुर और बहरमपुर संगठनात्मक जिलों के लिए जिला चुनाव कोर कमेटियों की घोषणा की है. मुख्यमंत्री व पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के निर्देश पर इन समितियों का गठन किया गया है. शनिवार को पार्टी की ओर से बताया गया कि तृणमूल के जंगीपुर संगठनात्मक जिला की चुनाव कोर कमेटी में 10 सदस्यों को शामिल किया गया है. इनमें आमिरुल इस्लाम, आशीष मरजीत, बायरन बिश्वास, इमानी बिश्वास, जाकिर हुसैन, जनाब अखरुज्जमान, कनाई चंद्र मंडल, सांसद खलीलुर रहमान, मनीरुल इस्लाम और मोहम्मद अली के नाम शामिल हैं. वहीं, तृणमूल के बहरमपुर संगठनात्मक जिला की चुनाव कोर कमेटी में 16 सदस्यों को जगह दी गयी है. इनमें अब्दुल सौमिक हुसैन, अब्दुर रज्जाक, सांसद अबू ताहेर खान, अपूर्वा सरकार (डेविड), गुलाम मुर्शेद (जॉर्ज), हसनुज्जमान शेख, महालाम शेख, मुस्तफिजुर रहमान (सुमोन), नारू गोपाल मुखर्जी, नजरुल इस्लाम (टार्जन), नियामत शेख, रबीउल आलम चौधरी, रैयत हुसैन सरकार, शाहिना मुमताज खान, शाओनी सिंह राय और सांसद यूसुफ पठान शामिल हैं. माना जा रहा है कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक स्तर पर मजबूती और बेहतर समन्वय के उद्देश्य से इन समितियों का गठन किया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel