[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता राज्यपाल का ममता को पत्र, सीएमओ का लेने से इनकार

राज्यपाल का ममता को पत्र, सीएमओ का लेने से इनकार

0
राज्यपाल का ममता को पत्र, सीएमओ का लेने से इनकार

कोलकाता

. राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में बलात्कार और हत्या की शिकार हुई जूनियर महिला चिकित्सक के माता-पिता से मुलाकात के कुछ ही घंटों बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक गोपनीय पत्र भेजा, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने इसे लेने से इनकार कर दिया. राजभवन के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह दावा किया. राज्य सरकार की ओर से, हालांकि इस घटनाक्रम के बारे में कोई पुष्टि नहीं की गयी.

अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल ने बुधवार को उत्तर 24 परगना जिले में मृतका के माता-पिता से उनके आवास पर मुलाकात के बाद यह पत्र लिखा था. राजभवन के अधिकारी ने बताया : बुधवार रात एक संदेशवाहक के जरिये सीएमओ को एक गोपनीय पत्र भेजा गया था. लेकिन सीएमओ ने इसे लेने से इनकार कर दिया. अधिकारी ने हालांकि पत्र की विषय-वस्तु के बारे में बताने से इनकार कर दिया. सीएमओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संपर्क करने पर इस मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

गौरतलब है कि डॉ बोस बुधवार को उस महिला चिकित्सक के घर गये थे, जिसके साथ इस महीने की शुरुआत में आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में बलात्कार किया गया था और उसकी हत्या कर दी गयी थी. उन्होंने पीड़िता के माता-पिता से भी बात की थी. उसके माता-पिता से बात करने के बाद राज्यपाल ने कहा था : मैं मुख्यमंत्री को पत्र लिखूंगा.

उन्होंने मुझे कुछ बातें बतायी हैं, जो गोपनीय हैं. डॉ बोस ने मंगलवार को चिकित्सक के माता-पिता से दो बार फोन पर बात की थी और उन्हें न्याय का आश्वासन दिया था. पुलिस ने नौ अगस्त की सुबह अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक जूनियर महिला डॉक्टर का शव बरामद किया था. अगले दिन एक व्यक्ति को अपराध में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel