[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता हाड़ोवा : तृणमूल के दो नेताओं में विवाद को लेकर मचा बवाल

हाड़ोवा : तृणमूल के दो नेताओं में विवाद को लेकर मचा बवाल

0
हाड़ोवा : तृणमूल के दो नेताओं में विवाद को लेकर मचा बवाल

बशीरहाट. हाड़ोवा विधानसभा में तृणमूल के ही दो नेताओं में आपसी गुटबाजी उजागर हुआ है. बताया जा रहा है कि बारासात दो नंबर ब्लॉक के उपाध्यक्ष मेहदी हसन और बारासात दो नंबर पंचायत समिति के पीडब्यूडी विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष आसेर अली के बीच विवाद चल रहा है. इसे लेकर दोनों नेताओं में हाथापाई और धक्का-मुक्की भी हुई. इस विवाद को लेकर हाड़ोवा के विधायक रबीउल इस्लाम ने बारासात दो नंबर ब्लॉक के पार्टी ऑफिस में दोनों नेताओं और उनके समर्थकों को लेकर मीटिंग कर रहे थे, तो वहां भी माहौल तनावपूर्ण हो गया. आरोप है कि एक पक्ष बीच में ही उठकर चला गया. ब्लॉक पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ भी की गयी. हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हाड़ोवा के विधायक रबीउल इस्लाम ने कहा कि यहां गुटबाजी का कोई मामला नहीं है. दोनों नेताओं के बीच एक मामूली झगड़ा हुआ था. इसे बैठकर सुलझाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन एक नेता के चले जाने से माहौल तनावपूर्ण हो गया. इधर, भाजपा के बशीरहाट सांगठनिक जिला के युवा अध्यक्ष पलाश सरकार ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी का गुटबाज़ी हर जगह है. कभी यह इलाके पर कब्जा करने को लेकर होता है. कभी यह पैसे के बंटवारे को लेकर होता है. इससे आम लोग विकास से दूर रह रहे हैं.

बंगाल के लोग आगामी विधानसभा में इसका जवाब देंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel