[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता माध्यमिक के मूल्यांकन को लेकर परीक्षकों को बोर्ड का विशेष निर्देश

माध्यमिक के मूल्यांकन को लेकर परीक्षकों को बोर्ड का विशेष निर्देश

0
माध्यमिक के मूल्यांकन को लेकर परीक्षकों को बोर्ड का विशेष निर्देश

परीक्षकों को दिशा निर्देश साझा करने की मनाही कोलकाता. माध्यमिक परीक्षा गत दो फरवरी से शुरु हुई थी और 12 फरवरी को समाप्त हुई. अब माध्यमिक परीक्षा की उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन व जांच के लिए बोर्ड की ओर से परीक्षा एक्जामिनर्स को सख्त नियमों की एक निर्देशिका जारी की गयी है. परीक्षा की जांच करने वाले एग्जामिनर्स को सुरक्षा और गोपनीयता पक्की करनी होगी. बोर्ड ने परीक्षकों को निर्देश दिया है कि जिन लोगों को अनुमति नहीं है, उन लोगों के साथ आंसर स्क्रिप्ट या खास मार्किंग दिशा-निर्देश साझा करना, फोटो लेना या उनके कंटेंट पर चर्चा करना पूरी तरह मना है. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव सुब्रत घोष ने जानकारी दी कि बोर्ड ने एग्जामिनर्स से माध्यमिक आंसर स्क्रिप्ट का मूल्यांकन करते समय ‘सिक्योरिटी, गोपनीयता और प्रोफेशनल अनुशासन के सबसे ऊंचे मानदंड बनाये रखने को कहा है. बोर्ड ने एक अधिसूचना में कहा कि 12 फरवरी को खत्म हुई दसवीं क्लास की बोर्ड परीक्षा की लिखी हुई आंसर स्क्रिप्ट मूल्यांकन के लिए बांटी जा रही हैं. सचिव के हस्ताक्षर वाले नोटिस में कहा गया है कि ये स्क्रिप्ट विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का दस्तावेज है. बोर्ड के लिए यह जरूरी है कि वह मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा, गोपनीयता और प्रोफेशनल अनुशासन के सबसे ऊंचे मानक की जरूरत को दोहराये. बोर्ड की अधिसूचना में आगे कहा गया है कि बोर्ड को माध्यमिक 2026 के लिए एक बिना गलती वाली और पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया पूरा करने के लिए परीक्षकों के पेशे और मेहनत पर भरोसा है. बोर्ड ने एग्जामिनर्स से कहा कि नतीजों की ईमानदारी आपकी समझ पर निर्भर करती है. आंसर स्क्रिप्ट का मूल्यांकन सार्वजनिक जगहों, स्टाफ रूम या किसी भी कार्यस्थल पर नहीं किया जाना चाहिए. आंसर स्क्रिप्ट बहुत सावधानी से जांच की जानी चाहिए. उत्तर-पुस्तिका को एक सुरक्षित और लॉक्ड जगह पर स्टोर किया जाना चाहिए, जहां सिर्फ परीक्षक ही पहुंच सकें. बोर्ड के नोटिस में कहा गया है कि उत्तर-पुस्तिकाओं को पर्यावरण के खतरों से बचाना होगा, जिसमें नमी, गर्मी और कीड़ों या घर के पालतू जानवरों से होने वाला कोई भी नुकसान शामिल है. इन सभी जरूरी चीजों का ध्यान रखा जाना चाहिए. बोर्ड ने परीक्षकों को सुझाव दिया है कि नतीजों का समय पर प्रकाशित होना एक सामूहिक प्रतिबद्धता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel